National Security Strategy in India Challenges and Future Directions Discussed at CUSB ‘विश्व व्यवस्था और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता विषय पर संवाद, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsNational Security Strategy in India Challenges and Future Directions Discussed at CUSB

‘विश्व व्यवस्था और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता विषय पर संवाद

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 'भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति: वर्तमान चुनौतियां और भविष्य की दिशा' पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह ने भारतीय विदेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 7 May 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
‘विश्व व्यवस्था और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता विषय पर संवाद

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पॉलिटिकल साइंस विभाग की ओर से “भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति: वर्तमान चुनौतियां और भविष्य की दिशा” पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह शामिल हुए। सोशल साइंसेज के डीन प्रो. प्रणव कुमार ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के लिए जिन रणनीतिक संतुलनों की आवश्यकता है, उस पर यह संवाद विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। एक वरिष्ठ स्तंभकार, पूर्व पत्रकार तथा राजनीतिक रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और मीडिया के विशेषज्ञ डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह ने भारतीय विदेश नीति, वैश्विक शक्ति-संतुलन, उभरती बहु ध्रुवीयता तथा भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को बनाए रखने की नीतिगत चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

व्याख्यान के बाद एक संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित हुआ जिसमें विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्न पूछे। इसके बाद डॉ. अभय कुमार ने कार्यक्रम की समापन टिप्पणी दी, जिसमें उन्होंने डॉ. सिंह के विचारों की सराहना की और विद्यार्थियों को विषय की गहराई में जाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रो. प्रवीण कुमार, डॉ. अभय कुमार, डॉ. अहमद अबीर और डॉ. पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में आकांक्षा, सोनू, आयुष, नौशाद, शहनाज,अमृता, अंकेश ने इस आयोजन को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।