गया में खेला इंडिया यूथ गेम की तैयारी जोरों पर
गया में खेला इंडिया यूथ गेम की तैयारी जोरों पर गया, प्रधान संवाददाता गया में

गया में खेला इंडिया यूथ गेम की तैयारी जोरों पर गया, प्रधान संवाददाता
गया में तीन से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम की तैयारी जोरों पर है। शुक्रवार को डीएम डॉ. त्यागराजन ने आईआईएम में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में नामित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 प्रतियोगिता गया जिले के बिपार्ड और आईआईएम बोधगया के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों में हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए तीन स्थानों कलेक्ट्रेट, बिपार्ड और आईआईएम में नियंत्रण कक्ष बनाया जाना है। यहां तीन पालियों में पदाधिकारी और कर्मियों की तैनाती होगी।
डीएम ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, फायर, सफाई, परिवहन सहित अन्य विभागों के कर्मी भी रहेंगे। जिससे कोई समस्या आने पर उसे तत्काल ठीक किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।