RJD Hosts Social Justice Discussion Focuses on Mai-Bahan Scheme and Party Policies टनकुप्पा में माई-बहन योजना पर राजद ने की चर्चा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRJD Hosts Social Justice Discussion Focuses on Mai-Bahan Scheme and Party Policies

टनकुप्पा में माई-बहन योजना पर राजद ने की चर्चा

राजद पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया। विधायक कुमार सर्वजीत ने माई-बहन योजना और पार्टी के विकास कार्यों पर चर्चा की। नेताओं ने प्रदेश सरकार की विफलताओं पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 9 May 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
टनकुप्पा में माई-बहन योजना पर राजद ने की चर्चा

राजद पार्टी की ओर से शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। टनकुप्पा के ढ़ीबर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कुमार सर्वजीत ने चर्चा के क्रम में राजद पार्टी की माई-बहन योजना पर चर्चा विस्तार से किया। अलावे पार्टी की नीतियों, पार्टी की विचारधारा व लालू यादव व तेजस्वी यादव के द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में बताया। चर्चा के मौके पर नेताओं ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए आक्रोश जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश दास व संचालन फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष बिदेश्वरी मंडल ने किया। संबोधन के क्रम मे कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा व किकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया।

मुख्य रूप से राजद पार्टी की माई-बहन योजना की जानकारी हर लोगों को देते हुए लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। कहा कि राजद की सरकार बनने पर हर परिवार के माई-बहनों को प्रतिमाह 2500 रुपया दिया जाएगा। परिचर्चा का मुख्य उधेश्य पार्टी को मजबूत बनाना, लोगों की विचारधारा में बदलाव लाना और अगामी विधानसभा में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना बताया। परिचर्चा का संबोधन बोधगया विधानसभा के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक अजय पासवान, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कांति सिंह, एमएलसी उर्मिला ठाकुर, जिला अध्यक्ष नेजाम भाई, युवा जिला अध्यक्ष प्रभातरंजन, व्यापारमंडल अध्यक्ष कपिलदेव यादव, युवा अध्यक्ष सिकन्दर पासवान, मुखिया कन्हाय पसवान, पैक्स अध्यक्ष विजय यादव व परशुराम यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।