Revenue Employees Strike Causes Hardship for Students and Farmers in Aamasa राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRevenue Employees Strike Causes Hardship for Students and Farmers in Aamasa

राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से आमस के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसान भी भूमि से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाFri, 9 May 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

अपनी मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से आमस के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। विशेषकर पढ़ाई करने व विभिन्न बहालियों के फार्म भरने वाले छात्र छात्राओं को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है। समय पर आय, आवासीय, जाती, ईडब्लूएस आदि प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से इनका काम नहीं हो पा रहा है। वहीं परिमार्जन, दाखिल खारिज, एलपीसी बनवाने और जमीन से जुड़ी काम कराने वाले किसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। पवन, मनीष, आरती समेत कई छात्र छात्राओं ने बताया कि प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर कई दिनों से अंचल का चक्कर लगा रहे हैं।

यहां आने पर पता चाट है कि राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसके बाद निराश लौटना पड़ रहा है। पूर्व मुखिया अर्जुन यादव ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से छात्र व किसानों के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद इन्हें अंचल से निराश लौटना पड़ रहा है। इधर सीओ अरशद मदनी ने बताया कि छात्रों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अमीन को उनके प्रमाण पत्रों की जांच का जिम्मा दी गई है। सामान्य दिनों की तरह जरूरतमंदों का प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। नौ पंचायत वाले आमस प्रखंड में कुल तीन राजस्व कर्मचारी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।