नन्हें फरिश्ते के तहत गया जंक्शन सहित पूमरे में 1954 बच्चे कराए गए मुक्त
-वर्ष 2024-25 के तहत स्टेशन क्षेत्र व ट्रेनों में रेलवे की टीम ने की थी

आरपीएफ की टीम ने नन्हें फरिश्ते के तहत गया जंक्शन, कोडरमा स्टेशन सहित पूर्व मध्य रेलवे में वर्ष 2024-25 के तहत 1 हजार 954 बच्चे को रेस्क्यू किया। इसमें 1 हजार 407 बालक व 527 बालिकाएं शामिल हैं। पिछले वर्ष 2023-24 में 1123 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। इसमें 437 बालिकाएं शामिल थीं। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार के नेतृत्व में स्टेशन क्षेत्र व ट्रेनों में आरपीएफ टीम की कार्रवाई में यह उपलब्धि हुई है। इसी तरह मानव तस्करी मामले में 534 बच्चे को मुक्त कराए गए। इसमें 153 मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन अमानत के तहत की गई कार्रवाई में 2 हजार 248 मामले में 3 करोड़, 5 लाख 83 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति को यात्रियों को वापस लौटाया गया। जीवन रक्षक के तहत ट्रेन की चपेट में आने से और जख्मी हुए 126 लोगो की जान बचायी गई। इसमें 81 पुरुष व 45 महिलाएं थीं। ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत ट्रेनों में सफर के दौरान 29 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रजनन में सहयोग किया गया। मिशन महिला सुरक्षा के तहत अनधिकृत रूप से महिला कोच में यात्रा करने वाले 21 हजार 329 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। रेल सुरक्षा अभियान के तहत 373 मामला आया इसमें 336 मामलों का उद्वेदन किया गया। इस मामले में करीब 82 लाख 88 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी। इसमें से 61 लाख 15 हजार मूल्य की संपत्ति बरामद की गई। साथ ही 638 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही यात्रा सुरक्षा में 484 मामला सामने आया। इसमें से 664 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मिशन सेवा के तहत 465 जरूरतमंद रेल यात्रियों को सहायता प्रदान की गई। इसके अलावे ऑपरेशन नारकोशके तहत 43 मामले पकड़े गए जिसमें से 14 करोड़ 4 लाख 69 हजार मूल्य की सामग्री बरामद की गई। इसमें संलग्न 36 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन समय पालन के तहत की गई कार्रवाई में ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से वैक्यूम करने वाले 11 हजार 154 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत 7422 अवैध वेंडर व अवैध हॉकरों को भी गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।