Voting for PACS President and Executive Members in Bodh Gaya 91 Candidates 7891 Voters बोधगया में पैक्स अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आज डाले जाएंगे वोट, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsVoting for PACS President and Executive Members in Bodh Gaya 91 Candidates 7891 Voters

बोधगया में पैक्स अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आज डाले जाएंगे वोट

बोधगया में बुधवार को पांच पैक्सों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतगणना गुरुवार को सुबह...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 8 April 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
बोधगया में पैक्स अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आज डाले जाएंगे वोट

बोधगया में पांच अलग-अलग पैक्सों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बुधवार को मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बोधगया में बकरौर पैक्स, इलरा, धनावां, शेखवारा व बसाढ़ी के लिए अलग-अलग 14 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां वोटर वोट डालेंगे। अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कुछ अलग-अलग कारणों से तय समय पर संबंधित पैक्सों में वोटिंग नहीं हो सकी थी। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार से आदेश मिलने पर चुनावी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बोधगया बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमुद रंजन ने बताया कि सभी पांचों पैक्स में वोटरों की कुल संख्या 7891 है। सभी वोटर निर्भीक होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें यह प्रशासन की अपील है। पैक्स अध्यक्ष के लिए 19 तथा कार्यकारिणी सदस्य के अलग-अलग कोटि के लिए 72 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं मतदाताओं की बकरौर पैक्स में 1485, धनावां में 1122, शेखवारा में 2047, बसाढ़ी में 1557 तथा इलरा पैक्स में 1680 संख्या है। मतदान के अगले दिन गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।