प्रोत्साहन राशि नही मिलने पर किया प्रदर्शन
बरौली में आशा फेसिलिटेटर और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार ने पिछले अक्टूबर से प्रोत्साहन राशि नहीं दी है। यदि 5 मई तक राशि नहीं मिली, तो वे...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजThu, 24 April 2025 11:07 PM

बरौली। आशा फेसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार के द्वारा पिछले अक्टूबर माह से अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। बिना राशि का कार्य कराया जा रहा है। यदि 5 मई तक प्रोत्साहन राशि दी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। मौके पर संघ की प्रखंड अध्यक्ष संगीता देवी, सचिव बबिता देवी, शिखा सिंह, आशा राव, पुष्पा तिवारी, पुष्पा देवी, गुड्डी देवी आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।