राघोपुर में भाजपा ने 10 नए पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की
राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर में भाजपा ने 10 नए पंचायत अध्यक्षों की घोषणा कीराघोपुर में भाजपा ने 10 नए पंचायत अध्यक्षों की घोषणा कीराघोपुर में भाजपा ने 10 नए पंचायत अध्यक्षों की घोषणा कीराघोपुर में...

राघोपुर। संवाद सूत्र भारतीय जनता पार्टी राघोपुर ने पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ने पंचायत अध्यक्ष की घोषणा की। राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल में 20 पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। राघोपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि मंडल अन्तर्गत 10 पंचायत अध्यक्ष की घोषणा की गई। उन्होंने कहा फतेहपुर पंचायत अध्यक्ष बजरंगी महतो, चांदपुरा से सुधीर कुमार मालाकार, पहाड़पुर पश्चिमी से अर्जुन राय, पहाड़पुर पूर्वी से रघुनाथ राय, राघोपुर पश्चिमी से चन्दन कुमार, राघोपुर पूर्वी से डॉ.अशोक राय, चक सिंगार से मुकेश कुमार, जुड़ावनपुर करारी से हरेंद्र सिंह, जुड़ावनपुर बरारी से मोहन सिंह एवं वीरपुर पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को बनाया गया। राघोपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मलिकपुर से विजय कुमार, मोहनपुर से हरवंश राय, सैदाबाद से नागेश्वर राय, बहरामपुर से राजीव कुमार, रुस्तमपुर से राजेंद्र राय, जाफराबाद से अरविंद राय, जहांगीरपुर से चंदेश्वर महतो, सरायपुर से विमल कुमार एवं तेरसिया पंचायत अध्यक्ष कंचन कुमार को बनाया गया है। नमामि गंगे प्रदेश सहसंयोजक गौतम सिंह, विधानसभा संयोजक राधेश्याम तिवारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राज किशोर सिंह, संत महेंद्र शरण दास, महात्मा मृत्युंजय सिंह, मंडल महामंत्री सह मुखिया महादेव शाह, सतेन्द्र सिंह, राम बच्चन राय, प्रमोद रजक, मुखिया सुरेश राय, हरेंद्र दास, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सतीश पासवान, पैक्स अध्यक्ष विपिन सिंह, विपुल कुमार, जय प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।