Congress Meeting Held in Jandaha to Strengthen Organization and Promote Flag Campaign संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsCongress Meeting Held in Jandaha to Strengthen Organization and Promote Flag Campaign

संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जंदाहा,संवाद सूत्र। संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठकसंगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठकसंगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठकसंगठन मजबूती को लेकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSun, 25 May 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा प्रखंड के शाहपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप नारायण चौधरी के आवासीय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्टी के जिला प्रभारी जगदीश दयाल एवं संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वी नाथ झा ने की। मुख्य अतिथि में पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ अक्षय शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर गहन मंथन किया गया। वही उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पार्टी के हर घर झंडा अभियान की सफलता पर गहन प्रकाश डाला गया। वहीं सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया गया।

बैठक के पश्चात हर घर झंडा अभियान के तहत पार्टी के जिला प्रभारी जगदीश दयाल, जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ अक्षय शुक्ल द्वारा कांग्रेस नेता पृथ्वीनाथ झा, दिलीप नारायण चौधरी, पप्पू चौधरी, विनोद राय, कामेश्वर राय, अजीत कुमार सिंह, अजहर अंसारी, रघुवंश प्रसाद सिंह आदि कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।