उप महानिरीक्षक ने किया साईबर थाने का औचक निरीक्षण
हाजीपुर। नगर संवाददाता उप महानिरीक्षक ने किया साईबर थाने का औचक निरीक्षण उप महानिरीक्षक ने किया साईबर थाने का औचक निरीक्षण उप महानिरीक्षक ने किया साईबर थाने का औचक निरीक्षण उप महानिरीक्षक ने किया...

हाजीपुर। नगर संवाददाता तिरहुत पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा के द्वारा शुक्रवार को साईबर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में एसपी ललित मोहन शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने साईबर थाना भवन का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना के सभी पंजियों, तख्तियों, सभी पुराने रिकॉर्ड की समीक्षा बारीकी से करने के बाद कई सारे निर्देश साइबर थानाध्यक्ष को दी। चंदन कुमार कुशवाहा ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा किया, साथ ही प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त होने वाले मोबाइल नंबरों को सत्यापित कर छापेमारी करने का संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया।
उपमहानिरीक्षक ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने हेतु कई निर्देश दिया है। उपमहानिरीक्षक ने वैशाली उपाधीक्षक-सह-साईबर थानाध्यक्ष चांदनी सुमन को निर्देश दिया कि पूरे जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्र में साईबर फ्रॉड से बचाव हेतु आम लोगों के बीच साईबर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। हाजीपुर-11-साईबर थाना को औचक निरीक्षक करते एसपी एवं अन्य कर्मी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।