Women Empowerment Dialogue in Sahadei Government Schemes Highlighted महिला संवाद में महिलाओं के उत्थान को ले दी गई जानकारी, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsWomen Empowerment Dialogue in Sahadei Government Schemes Highlighted

महिला संवाद में महिलाओं के उत्थान को ले दी गई जानकारी

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र महिला संवाद में महिलाओं के उत्थान को ले दी गई जानकारीमहिला संवाद में महिलाओं के उत्थान को ले दी गई जानकारीमहिला संवाद में महिलाओं के उत्थान को ले दी गई जानकारीमहिला संवाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 22 May 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में महिलाओं के उत्थान को ले दी गई जानकारी

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर में भारत ग्राम संगठन ग्रामीण बैंक के पास महिला संवाद का आयोजन किया गया। जीविका दीदियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लिफलेट और वीडियो रथ द्वारा सभी को दिखाया गया। मुख्यमंत्री पत्र का वितरण किया गया। संवाद में मौजूद महिलाओं ने सड़क, सामुदायिक भवन, नल जल को सुचारू रूप से संचालन, बस सेवा, स्वास्थ कैंप, लड़कियों के लिए आवासीय विद्यालय की मांग की। कंप्यूटर शिक्षा व्यवस्था की मांग रखी गई। महिला संवाद में उपस्थित आपूर्ति पदाधिकारी मोनिका शैलेश ने उपस्थित महिलाओं से योजनाओं की प्राप्ति के बाद उनके जीवन पर पड़े प्रभाव पर खुलकर बात की और उनकी आकांक्षाओं के बारे में पूछा।

जीविका के प्रखंड पदाधिकारी रवि रंजन ने महिला संवाद को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बहुत उपयोगी बताया और इसका दूरगामी प्रभाव होने की बात कही, क्षेत्रीय समन्वयक विशाल कुमार, सामुदायिक समन्वयक गुड्डी कुमारी द्वारा महिला संवाद का अच्छी तरह प्रबंधन किया गया। पुष्पांजलि कुमारी, राधा कुमारी, रेनू कुमारी और रूबी कुमारी के अलावा अन्य मौजूद रहे। सहदेई-02-सहदेई के मुरौवतपुर में आयोजित महिला संवाद में मौजूद महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।