In Bihar speeding car crushed Kanwariyas 6 people died angry mob vandalized a police vehicle in banka बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवड़ियों को रौंदा, 6 लोगों की मौत, भीड़ ने पुलिस वाहन में की तोड़फोड़, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsIn Bihar speeding car crushed Kanwariyas 6 people died angry mob vandalized a police vehicle in banka

बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवड़ियों को रौंदा, 6 लोगों की मौत, भीड़ ने पुलिस वाहन में की तोड़फोड़

बांका जिले में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया दिया। जिसमें चार महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को भी गुस्से का सामना करना पड़ा, गुस्साई भीड़ पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की।

sandeep हिन्दुस्तान, बांकाSat, 19 Oct 2024 07:53 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवड़ियों को रौंदा, 6 लोगों की मौत, भीड़ ने पुलिस वाहन में की तोड़फोड़

बिहार के बांका जिले में शंभूगंज इंग्लिश मोड़ पथ पर नगरडीह मोड़ के पास शुक्रवार की रात आठ बजे अज्ञात वाहन ने पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इसमें चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में अमरपुर के रामचंद्रपुर इटहरी के राम चरण तांती (50 वर्ष), गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन के मोहनपुर गांव के अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी(50 वर्ष), अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी (45 वर्ष), दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी(45 वर्ष) और शोभानपुर गांव के सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी (17 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि लक्खी कुमारी व पुतुल देवी ने मायागंज अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं लक्खी की बहन जुली की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस कर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमले में दारोगा बबन मांझी जख्मी हो गए। उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई है। करीब नौ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद कुछ आसामजिक तत्वों ने पुलिस वाहन जला दिया। पर स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के मुताबिक अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग जत्था बनाकर जेठौरनाथ मंदिर में जल अर्पित करने जा रहे थे। रजौन थाना के चिलकावप डुमरिया गांव के दिलीप शर्मा ने बताया कि तमाम गांवों के करीब 400 लोग जत्था रथ लेकर सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर निकले थे। उन लोगों ने तिलडिहा मंदिर में जल अर्पित किया। वहां से रथ लेकर पैदल जेठौरनाथ मंदिर आ रहे थे। रात में भरको गांव में रुकने वाले थे। लेकिन नगरडीह के मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों भीड़ में घुस गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जबकि स्कॉर्पियो लेकर चालक वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।