नाबालिग लड़की के साथ समूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
11 मई को नाबालिग लड़की के साथ हुई थी दुष्कर्म की घटना , प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 11 मई को नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया।

11 मई को नाबालिग लड़की के साथ हुई थी दुष्कर्म की घटना करपी, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 11 मई को नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस मामले में बुधवार को करपी थाना में पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि डर के कारण घटना पीड़ित लड़की कुछ नहीं बता रही थी। बाद में परिजनों को बताने के बाद लोगों के होश उड़ गए। इस घटना को लेकर बुधवार को उसकी मां थाने पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपितों की छानबीन में जुट गयी है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। दोषी लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।