Severe Heatwave in Makhdoompur People Seek Relief Under Trees गर्मी से जनजीवन प्रभावित पेड़ों के नीचे लग रही है भीड़, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSevere Heatwave in Makhdoompur People Seek Relief Under Trees

गर्मी से जनजीवन प्रभावित पेड़ों के नीचे लग रही है भीड़

मखदुमपुर, निज संवाददाता। जेठ के भीषण गर्मी में पेड़ का महत्व का पता चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर छायादार पेड़ों के नीचे लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 16 June 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी से जनजीवन प्रभावित पेड़ों के नीचे लग रही है भीड़

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। गर्मी से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छाया में आ रहे हैं। जेठ के भीषण गर्मी में पेड़ का महत्व का पता चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर छायादार पेड़ों के नीचे लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बाजार में भी पेड़ के नीचे फुटपाथ की दुकान अपनी दुकान लगा रहे हैं। टेंपो एवं बस चालक भी अपनी वाहन पेड़ों के नीचे लगा रहे हैं। मखदुमपुर स्टेशन परिसर में यात्री सेठ से अधिक यात्रियों की भीड़ निकट के पेड के नीचे देखी जा रही है।

रेफरल अस्पताल मे ओपीडी में इलाज के लिए आए बहुत जरूरी परिसर में लगे पीपल एवं बरगद के पेड़ के नीचे आराम करते देखे गए। मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में पीपल के नीचे लोगों की भीड़ देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग पीपल के पेड़ के नीचे आराम करते हैं। पीपल के पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग ग्रामीण नरेश यादव ने बताया कि पेड़ का महत्व ऐसे ही नहीं बताया गया है। इसलिए धर्म के अनुसार भी कम से कम जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। फोटो- 16 जून जेहाना- 19 कैप्शन- गर्मी के कारण मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के समीप पीपल के पेड़ के नीचे बैठे लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।