Widow Assaulted in Jehanabad Two Named Accused in Rape Attempt छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा को पीटकर किया घायल, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsWidow Assaulted in Jehanabad Two Named Accused in Rape Attempt

छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा को पीटकर किया घायल

गांव के हीं निवासी दो नामजद युवकों पर प्राथमिकी दर्ज, परस विगहा थाना क्षेत्र के मोहन विगहा गांव में एक विधवा महिला के साथ शुक्रवार की रात दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 24 May 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा को पीटकर किया घायल

गांव के हीं निवासी दो नामजद युवकों पर प्राथमिकी दर्ज महिला का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। परस विगहा थाना क्षेत्र के मोहन विगहा गांव में एक विधवा महिला के साथ शुक्रवार की रात दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में गांव के निवासी दो युवकों को नामजद आरोपित किया गया है। परस विगहा के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने शनिवार की देर शान इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि महिला के पति की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। महिला मोहन विगहा गांव में एक बच्ची के साथ अपने घर में अकेली रहती थी। उसके परिवार के अन्य लोग बाहर रहते हैं। शुक्रवार की रात गांव के ही निवासी दो युवक उसके घर में घुसे। बताया गया है कि महिला छत पर थी और उसके साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी की गई। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तब तक दोनों युवक भाग निकले। खबर के अनुसार पति की मृत्यु के बाद महिला मानसिक तनाव में रह रही थी। बहरहाल इस मामले में पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।