शिव गुरु की शिष्यता मात्र एक विकल्प
सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा नगर मुख्यालय बहुआर नदी के तट पर चल रहे श्री

सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा नगर मुख्यालय बहुआर नदी के तट पर चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को यज्ञ के समीप बनाए गए पंडाल में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा मंच का संचालन गुलज़ारी लाल नंदा के द्वारा किया गया। सर्व प्रथम गुरु नाम संकीर्तन एवं जागरण का आयोजन किया गया। आयोजन कर्ता शिव परिवार सिकंदरा के द्वारा किया गया। संगीतकार मधुकर एवं गुलशन के द्वारा संकीर्तन सह जागरण किया गया। उसके बाद बारी-बारी से शिव के बारे में सभी शिव भक्त ने चर्चा किया। मौके पर मौजूद कृष्णा शंकर प्रसाद गुप्ता सह मुन्नी गुप्ता, भगवान पासवान, नंदे सोनकर, मोहन ठठेरा, सुधीर पांडेय, रामचंद्र स्वर्णकार, राजेश स्वर्णकार, रंजीत यादव, गुरु वहना में चित्रलेखा देवी, संगीता देवी, सुनेना देवी, रूवी देवी, किरण देवी आदि सभी के सहयोग से शिव चर्चा किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।