सड़क दुर्घटना में मुखिया गंभीर रूप से घायल, रेफर
सड़क दुर्घटना में मुखिया गंभीर रूप से घायल, रेफर सड़क दुर्घटना में मुखिया गंभीर रूप से घायल, रेफर सड़क दुर्घटना में मुखिया गंभीर रूप से घायल, रेफर सड़

कदवा, एक संवाददाता सोनैली पूर्णिया मुख्य पी डब्लू डी पथ पर रात्रि के लगभग 8:30 बजे सागरथ पंचायत के मुखिया राजेश लाल की बाइक कुत्ते को बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मुखिया के सिर व मुंह में काफी गंभीर चोट आई है। मुखिया की हालत गंभीर है। घटना होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा मुखिया को प्राथमिक चिकित्सा हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर उपचार हेतु अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण अस्पताल में जमा हो गए। ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस को पूर्णिया ले जाने का अनुरोध किया। इस बीच चिकित्सक द्वारा एंबुलेंस पूर्णिया नहीं ले जाने की सलाह देने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। मौके पर मौजूद समाज सेवी अजय कुमार श्रीवास्तव ,पंकज कुमार यादव, बापी कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की सूझबूझ के बाद लोगों को समझा बूझकर मामला शांत करा दिया गया। घायल मुखिया को बेहतर उपचार हेतु पूर्णिया के निजी अस्पताल भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।