फुलवरिया में आग लगने से तीन लाख की संपत्ति जलकर राख
घासीचक गांव के पांडेय परसा टोला में खाना बनाते समय एक हादसे में आग लग गई। अग्निशामक वाहन के पहुँचने से पहले ही मुस्तफा राय के कच्चे घर की सभी संपत्ति जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस...

खाना बनाने के दौरान पांडेय परसा टोला, घासीचक गांव में हुआ यह हादसा अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही सारी संपत्ति जल कर हो गई खाक फुलवरिया। एक संवाददाता प्रखंड के पांडेय परसा टोला, घासीचक गांव निवासी मुस्तफा राय के कच्चे घर में बुधवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। स्थानीय पुलिस को घटना के संबंध में सूचित किया गया, लेकिन अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही घर की सभी संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हुई है। जिसमें पांच क्विंटल गेहूं, चावल, पांच हजार रुपए नगद, दो लाख रुपए का आभूषण, कपड़े, बिछावन, फर्नीचर, पलंग, कुर्सी, चौकी आदि सामान शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया अल्ताफ हुसैन, थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीओ बीरबल वरुण कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजकर प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।