पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया
कटिहार के जयमाला शक्षिा निकेतन में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्षिक परीक्षा में सफल छात्राओं का सम्मान हुआ और पर्यावरण संरक्षण पर वाद विवाद...

कटिहार। जयमाला शक्षिा निकेतन में पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। वहीं वार्षिक परीक्षा में सफल छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बच्चों के द्वारा पर्यावरण पर्यावरण के संरक्षण के लिए विभन्नि प्रकार के झांकियां दिखाया गया। पर्यावरण हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है इस बिंदु पर भी वाद विवाद प्रतियोगिता और पेंटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद, हाउस कलम हाउस, मदर टेरेसा हाउस और गांधी हाउस के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें गांधी हाउस के प्रथम और विवेकानंद के सेकेंड स्थान जबकि मदर टेरेसा हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्राओं को वद्यिालय के निदेशक डॉ एस के सुमन ने सम्मानित किया। इस मौके पर वर्ग 10 दशम के अफीफा तबस्सुम ने पृथ्वी दिवस पर अपनी बात रखी। वहीं नवम की छात्र जिया ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण तभी संभव है जब डेफिरसशन को हम रोकेंगे। वर्ग आठ के बालमुकुंद ने कहा कि हमें मजबूती से पर्यावरण के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना पड़ेगा और हर बच्चे के जन्म दिवस पर पौधरोपण करना चाहिए। मौके पर वद्यिालय के प्राचार्य अजय कुमार निराला, वरष्ठि शक्षिक बीके वर्मा, मिथिलेश कुमार झा, मनोज कुमार मश्रिा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।