26 अप्रैल तक जाएगा भराया डीएलएड की परीक्षा फ़ॉर्म
26 अप्रैल तक जाएगा भराया डीएलएड की परीक्षा फ़ॉर्म 26 अप्रैल तक जाएगा भराया डीएलएड की परीक्षा फ़ॉर्म26 अप्रैल तक जाएगा भराया डीएलएड की परीक्षा फ़ॉर्म

26 अप्रैल तक जाएगा भराया डीएलएड की परीक्षा फ़ॉर्म 26 अप्रैल तक जाएगा भराया डीएलएड की परीक्षा फ़ॉर्म
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 प्रथम वर्ष और सत्र 2023-25 सेकेंड वर्ष की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 26 अप्रैल तक है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म गत 15 अप्रैल से भराया जा रहा है। प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य स्तर से स्टूडेंट्स की फॉर्म और शुल्क जमा किया जाएगा। साथ ही स्टूडेंट्स की मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
::::: चार का फ्लायर::::
जिले में हीट बेव के आसार, पारा पहुंच सकता है 42 डिग्री सेल्सियस तक
मौसम वैज्ञानिकों ने अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की बताई है संभावना
27 अप्रैल को हवा की रफ्तार तेज रहने की जताई गई है संभावना
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
जिले में प्रचंड गर्मी का असर अभी बना रहेगा। सामान्य से अधिक तापमान व हवा में नमी के कारण भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है। तेज धूप व गर्म हवा से लू जैसी स्थिति हो सकती है। तेज हवा से धूल जैसी भी स्थिति की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पुर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 27 अप्रैल तक आसमान साफ रहने का भी पुर्वानुमान जताया है। मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहंुच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की वृद्धि के साथ 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है। सामान्य से अधिक तापमान व हवा में नमी बने रहने से भीषण गर्मी की स्थिति बना रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अगले दो दिनों तक पछुआ हवा चलती रहेगी। उसके बाद पुरबा हवा औसतन चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इधर 27 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रह सकती है।
आज 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा: जिले तामपान अभी गर्म होने के आसार हैं। अभी गर्म हवा चलता रहेगा। जिले में 24 अप्रैल को हल्का तापमान गिर सकता है। जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। 25 अप्रैल को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 26 अप्रैल को अधिकतम 37 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रह सकती है। वहीं 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहेगी। जबकि 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 29 व 30 अप्रैल को अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। वहीं आगामी एक व दो मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।
पछुआ हवा चलने से गर्मी से परेशान रहे लोग: जिले में बुधवार को पारा गर्म रहा। पछुआ हवा चलने से लोगों को गर्मी से दिन भर परेशान रहना पड़ा। वहीं दोपहर में हवा की रफ्तार और तेज हो गई थी। जिससे लोगों को दोहपर में घरों से निकलना दुश्वार साबित हो रहा था। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही। पछुआ हवा औसतन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। देर शाम तक धूप का असर बना रहा।
बॉक्स
मौसम शुष्क रहने से किसानों को दी गई जरुरी सलाह
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखेतों में लगे गेहंू, अरहर व मक्का फसल की कटनी व तैयारी का कार्य प्राथमिकता से करने की सलाह किसानों को दी गई है। गेहंू के दानों को अच्छी तरह से धूप में सूखाने के बाद भंडारण करनी चाहिए। वहीं खरपतवार रोग व कीट नियंत्रण के लिए पड़ती खेत की ग्रीष्मकालीन जुताई करें। हरा चारा के लिए मक्का, ज्वार, बाजरा व लोबिया की बुआई कर सकते हैं। रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर खेत को खुला छोड़ दें। ताकि सूर्य की तेज धूप मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे व घास के बीजों को नष्ट कर दें। बसंतकालीन मक्का, पिछात बोई गई रबी मक्का, प्याज व सब्जियों की फसल व चारा फसलों की सिंचाई शाम के समय में करें। सिंचाई में ध्यान रखनी है कि उस समय हवा की गति कम रहे। वहींं फसलों की जरुरी देखभाल करने की जरुरत जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।