Krishna Sudama Friendship Celebrated at Bhagwat Katha Event Message of Brotherhood श्री कृष्णा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ :कृष्ण सुदामा मिलन का निकाला झांकी, भाईचारे का दिया संदेश, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsKrishna Sudama Friendship Celebrated at Bhagwat Katha Event Message of Brotherhood

श्री कृष्णा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ :कृष्ण सुदामा मिलन का निकाला झांकी, भाईचारे का दिया संदेश

श्री कृष्णा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ :कृष्ण सुदामा मिलन का निकाला झांकी, भाईचारे का दिया संदेशश्री कृष्णा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ :कृष्ण सुदामा मिलन का निकाल

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 24 April 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
श्री कृष्णा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ :कृष्ण सुदामा मिलन का निकाला झांकी, भाईचारे का दिया संदेश

श्री कृष्णा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ :कृष्ण सुदामा मिलन का निकाला झांकी, भाईचारे का दिया संदेश श्री कृष्णा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ :कृष्ण सुदामा मिलन का निकाला झांकी, भाईचारे का दिया संदेश

खगड़िया। नगर संवाददाता।

श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता एक आदर्श मिसाल है, जो सच्चे मित्र की परिभाषा को दर्शाती है। अमीरी गरीबी की खाइयों को पाट कर श्री कृष्ण सुदामा की अटूट मित्रता, सम्मान समता भाईचारा का संदेश देती है।

यह बातें कथावाचक सीताराम शास्त्री महाराज बुधवार को कही। उन्होंने आगे कहा कि श्री कृष्ण सुदामा दोनों बचपन से मित्र थे और उनकी मित्रता में गरीबी, अमीरी, और सामाजिक स्थिति का कोई अंतर नहीं था। सुदामा एक गरीब ब्राह्मण थे, जबकि कृष्ण द्वारिका के राजा थे, लेकिन उनकी दोस्ती हमेशा निस्वार्थ और गहरी रही । कृष्ण और सुदामा दोनों ऋषि संदीपन के आश्रम में एक साथ पढ़ते थे, जहां उनकी दोस्ती गहरी हुई। जब सुदामा गरीबी में थे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें कृष्ण से मदद मांगने के लिए कहा। श्री कृष्ण से मिलने पर सुदामा को सम्मान समता सहयोग मिला। विपत्ति में मित्र को मदद करने की सीख मिलती है।

श्रीकृष्ण का आदर-सत्कार की भावना अनुकरणीय है। सुदामा जब कृष्ण के महल गए, तो कृष्ण ने उन्हें नंगे पैर जाकर स्वागत किया और उनके पैरों को अपने आंसुओं से धोया। मौके पर किरण देव यादव, सरवन कुमार, मधुबाला,गुड्डू ठाकुर, उमेश ठाकुर, बालकृष्ण, अच्छे लाल महतो, शनिचर, श्रवण महतो, सार्जन कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

जिले के विभिन्न क्षेत्र में पांचवें दिन भी हुआ महिला संवाद का आयोजन

खगड़िया, नगर संवाददाता।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच बिहार सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलायें न केवल अपने अनुभवों को साझा कर रही है बल्कि अपने गाांवों के विकास एवं राज्य की नीतियों के बारे में अपना सुझाव भी दे रही है | प्रतिदिन खगड़िया जिले में 24 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले में अबतक 103 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिसमें 17 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर खुल कर अपनी बात रखी है।

श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

चौथम। एक प्रतिनिधि

जिले के जयप्रभा नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जदयू के प्रदेश सचिव स्मृति शेष कौशल सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख सुजय कुमार संजय ने की। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, मुखिया शशिभूषण कुमार, शिक्षक कुलदीप सिंह पटेल, पंकज सिंह उर्फ पिंकू सिंह, धीरेंद्र कुमार यादव, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, दिनेश प्रसाद दिनकर, लालू पोद्दार, निर्धन प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच मंगलदीप शर्मा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, त्रिपुरारी सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।