Special Train Service Between Kolhapur Pune and Katihar April Schedule Announced कटिहार के लिए चलेगी चार ट्रिप ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSpecial Train Service Between Kolhapur Pune and Katihar April Schedule Announced

कटिहार के लिए चलेगी चार ट्रिप ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

खगड़िया में गाड़ी संख्या 01405 कोल्हापुर पुणे कटिहार स्पेशल ट्रेन 6 से 27 अप्रैल तक हर रविवार चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01406 कटिहार पुणे कोल्हापुर स्पेशल 8 से 29 अप्रैल तक हर मंगलवार चलेगी। ट्रेन में...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 8 April 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
कटिहार के लिए चलेगी चार ट्रिप ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

खगड़िया। निज प्रतिनिधि गाड़ी संख्या 01405 कोल्हापुर पुणे कटिहार के बीच गृष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलेगी। कोल्हापुर/पुणे से छह से 27 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 01406 कटिहार पुणे कोल्हापुर स्पेशल कटिहार से 08 से 29 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 01405 कोल्हापुर कटिहार स्पेशल, कोल्हापुर से प्रत्येक रविवार सुबह 09:35 बजे प्रस्थान कर, 10:15 बजे मिराज, संध्या 15:55 बजे पुणे जंक्शन, अगले रात्रि 20:55 बजे दानापुर और सुबह 03:50 बजे खगड़िया जंक्शन रुकते हुए 06:10 बजे कटिहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01406 कटिहार कोल्हापुर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:10 बजे प्रस्थान कर 20:05 बजे खगड़िया जंक्शन, रात्रि 00:05 बजे दानापुर, तीसरे दिन यानि गुरुवार को सुबह 09:30 बजे पुणे जंक्शन रुकते हुए संध्या 15:35 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर 10, थर्ड एसी 05, जनरल - 04, सेकेंड एसी 01, दिव्यांग - 02 कोच रहेगी। ट्रेन का ठहराव मिराज सांगली किरंदुल सतारा पुणे दौंड कॉर्डलाइन अहमदनगर बेलापुर कोपरगांव मनमाड भुसावल खंडवा इटारसी जबलपुर कटनी सतना प्रयागराज छिवकी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बक्सर आरा दानापुर पाटलिपुत्र हाजीपुर बरौनी बेगूसराय खगड़िया और नवगछिया में भी रुकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।