Tractor Assault in Khagaria Elderly Man Beaten for Stopping Tractor ट्रैक्टर को रोकने पर अधेड़ को पीट-पीटकर किया घायल, चल रहा इलाज, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsTractor Assault in Khagaria Elderly Man Beaten for Stopping Tractor

ट्रैक्टर को रोकने पर अधेड़ को पीट-पीटकर किया घायल, चल रहा इलाज

ट्रैक्टर को रोकने पर अधेड़ को पीट-पीटकर किया घायल, चल रहा इलाजट्रैक्टर को रोकने पर अधेड़ पीट-पीटकर किया घायल, चलट्रैक्टर को रोकने पर अधेड़ पीट-पीटकर किया

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 13 May 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर को रोकने पर अधेड़ को पीट-पीटकर किया घायल, चल रहा इलाज

खगड़िया। एक प्रतिनिधि शहर के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के गुलाबनगर मुहल्ले के समीप सोमवार की सुबह खेत होकर जा रहे ट्रैक्टर को रोकने पर एक अधेड़ को बुरी तरह से पीट पीटकर कर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी छरपन सिंह के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि खेत में सब्जी रोपे हुए थे। जिसकी रखवाली के लिए गाछी में ही सोते हैं। वहीं सुबह में मिट्टी से लदे ट्रेक्टर खेत होकर ले जा रहा था। जब ट्रैक्टर को रोके तो चालक साथ में दो और युवक ने उसके साथ मारपीट करने लगा।

जिससे घायल हो गए। इसके बाद परिजन व डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं घटनास्थल पर 112 पुलिस पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली। इधर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।