Priest shot dead in a durga temple begusarai district bihar बिहार में यहां दुर्गा मंदिर में घुस पुजारी को मारी गोली, मर्डर से सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPriest shot dead in a durga temple begusarai district bihar

बिहार में यहां दुर्गा मंदिर में घुस पुजारी को मारी गोली, मर्डर से सनसनी

हैरानी की बात है कि पुजारी का मर्डर कर अपराधी चुपचाप दबे पांव निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी है। शंभू सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वो मंदिर में पूजा करते थे और नीचे ही रहते थे।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसरायTue, 13 May 2025 12:11 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में यहां दुर्गा मंदिर में घुस पुजारी को मारी गोली, मर्डर से सनसनी

बिहार में अपराधियों ने एक मंदिर में घुस पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी की हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात बेगूसराय जिले की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव एक दुर्गा माता का मंदिर है। इस मंदिर में 55 साल के शंभू सिंह बतौर पुजारी कार्यरत थे। सोमवार की देर रात मंदिर में घुसकर बदमाशों ने शंभू सिहं को गोली मार दी।

हैरानी की बात है कि पुजारी का मर्डर कर अपराधी चुपचाप दबे पांव निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी है। शंभू सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वो मंदिर में पूजा करते थे और नीचे ही रहते थे। मंगलवार की सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तब पुजारी की हत्या की बात सामने आई। लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें:बिहार के सहरसा में 5 साल के बच्चे की हत्या के बाद बवाल, सड़क जाम
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही से गलत व्यवहार, पुलिस अफसर भी हुए घायल; डायल 112 की टीम पर अटैक

पुजारी शंभू सिंह को किसने और क्यों गोली मारी है? अभी इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्गा मंदिर अभी निर्माणाधीन है। शंभू सिंह यहां रहकर पूजा पाठ किया करते थे। अब अचानक उनकी हत्या से गांव के लोग भी सन्न हैं।

ये भी पढ़ें:700 लोगों ने नहीं पहचाना, पटना एयरपोर्ट पर पाइप में मिली महिला की लाश बनी पहेली