महिला संवाद में कात्यायनी मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग
गड़िया में शनिवार को महिला संवाद की शुरुआत हुई, जिसमें जीविका दीदियों और अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। बलहा पंचायत की रेखा देवी ने कलाली घाट को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की, जबकि...

गड़िया। एक प्रतिनिधि जीविका मानसी के सौजन्य से प्रथम पाली में शनिवार को रुक्मिणी ग्राम संगठन बलहा और द्वितीय पाली में एकता ग्राम संगठन अमनी जीविका दीदी, सेविका, आशा और प्रखंडस्तरीय अधिकारी राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजीव कुमार रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक, पंचायत आयोजन दल के लिडर रवि रंजन कुमार, कुमारी पूजा रानी, अंजू कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से महिला संवाद का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जीविका दीदी, अधिकारी ने महिला संवाद को संबोधित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लिफलेट, संवाद रथ विडियो द्वारा महिला की आकांक्षा उजागर किया और पंचायत लिडर आंकाक्षा को संग्रहित कर एप के माध्यम से इंट्री किया।
आकांक्षा के दौरान बलहा पंचायत के रेखा देवी ने रऌ -95 रोड बलहा के सुराजी/कलाली घाट को पर्यटक स्थल बनाने की मांग करते हुए बोली कि कलाली घाट में पर्यटक स्थल बनाने से सरकार को राजस्व और समुदाय को रोजगार मिलेगा। पर्यटक स्थल मां कात्यायनी मंदिर से जुड़ जाने से मानसी ही नहीं मुंगेर प्रमंडल में नमूना साबित होगा। पमपम देवी ने बताया कि कलाली घाट छठ पर्व के लिए महत्वपूर्ण जगह बनने जा रहा है इस लिए छठ घाट का विस्तार किया जाय। अमनी की रेखा देवी ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 25 परिवारों को पशु शेड और दस परिवार को वार्मिंग कम्पोस्ट, रुपम देवी ने अमनी को उन्नत खेती का पंचायत कहते हुए अमनी में सब्जी मंडी निर्माण एवं माला कुमारी ने मछली पालन तालाब निर्माण का मांग की। इस प्रकार नल-जल, नाला, सड़क, आवास, शौचालय के अलावा ा्राहक सेवा केन्द्र पुन: खोलने की मांग करते हुए धन्यवाद के साथ महिला संवाद का समापन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।