Khalistani terrorist with a bounty of Rs 10 lakh arrested from Bihar escaped after breaking jail NIA caught him 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी बिहार से गिरफ्तार, जेल ब्रेक कर हुआ था फरार, NIA ने दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhalistani terrorist with a bounty of Rs 10 lakh arrested from Bihar escaped after breaking jail NIA caught him

10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी बिहार से गिरफ्तार, जेल ब्रेक कर हुआ था फरार, NIA ने दबोचा

10 लाख का इनामी आतंकी कश्मीर नेपाल में छिपकर रह रहा था। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसको लेकर वह मोतिहारी शहर आया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। कश्मीर पर 20 अगस्त 2022 को एनआईए ने नयी दिल्ली में कांड दर्ज किया था।

sandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मधुबनीSun, 11 May 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी बिहार से गिरफ्तार, जेल ब्रेक कर हुआ था फरार, NIA ने दबोचा

एनआईए ने 10 लाख के इनामी आतंकी कश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कश्मीर सिंह खालिस्तानी आतंकी है और खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बबर खालसा इंटरनेशनल व सिख यूथ फेडरेशन के साथ मिलकर देश के खिलाफ साजिश रचता था। एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रविवार को मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से उसे धर-दबोचा।

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे भारी सुरक्षा में रखा गया है। रविवार को सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। सुरक्षित स्थान पर आतंकी से एनआईए पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो कश्मीर के पास से कई अहम दस्तावेज के अलावा आईकार्ड व अन्य कागजात बरामद किये गये हैं। एनआईए कश्मीर से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:गया में नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, सिर पर था 10 लाख का इनाम
ये भी पढ़ें:साढ़े 10 लाख का इनामी नक्सली अभिजीत गिरफ्तार, AK-56 बरामद

नेपाल में छिपकर रह रहा था आतंकी

सूत्रों की मानें तो आतंकी कश्मीर नेपाल में छिपकर रह रहा था। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसको लेकर वह मोतिहारी शहर आया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। कश्मीर पर 20 अगस्त 2022 को एनआईए ने नयी दिल्ली में कांड दर्ज किया था। वह पंजाब के लुधियाना के सदर खन्ना थाना क्षेत्र के ग्लावड्डी का निवासी है। पंजाब के नाभा जेल ब्रेक के दौरान वह भाग निकला था। इसके बाद से वह फरार था। एनआईए को लंबे अरसे से उसकी तलाश थी।

दो आतंकियों व चार गैंगस्टर संग हुआ था फरार

सात साल पहले पटियाला की नाभा जेल से दो आतंकी व चार गैंगस्टर भाग निकले थे। जेल से भागने के बाद कश्मीर सिंह नेपाल में छिपकर रहता था। वह दस लाख का इनामी था। 27 नवंबर, 2016 की सुबह नाभा जेल से भागने वालों में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू, कश्मीर सिंह व गैंगस्टर विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों, नीता देओल और अमनदीप धोतियां शामिल थे। कश्मीर सिंह के आतंकवादी स्लीपर सेल से संबंध थे। जेल से भागने के बाद कश्मीर सिंह के ठिकानों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी महीने एनआईए ने कश्मीर सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ी सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एनआईए ने गिरफ्तार किया है। उसे भारी सुरक्षा में रखा गया है। सुरक्षित स्थान पर एनआईए उससे पूछताछ कर रही है।