BJP Holds Tricolor Rally in Bishanpur to Celebrate Operation Sindoor Success कोचाधामन भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsBJP Holds Tricolor Rally in Bishanpur to Celebrate Operation Sindoor Success

कोचाधामन भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिशनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। रंजीत कुमार के नेतृत्व में यात्रा कोचाधामन से मुख्यालय चौक तक गई। कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSat, 24 May 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
कोचाधामन भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिशनपुर, निज संवाददाता। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर शुक्रवार को कोचाधामन प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग किया। कोचाधामन पंचायत के मंडल टोला कोचाधामन से प्रखंड मुख्यालय चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा पाश्चमी के मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के लिए भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गईं।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए सफल ऑपरेशन की सराहना करते हुए भारतीय सेना व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद व साधुवाद दिया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी जय किशन प्रसाद,विधानसभा संयोजक नारायण चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी रंजीत कुमार मंडल उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद मंडल, असित कुमार, रवि कुमार मंडल,पंचानंद साह,भुवनेश्वर मंडल,रौशन झा, दिलीप कुमार,श्री लाल मंडल,राजेश ठाकुर,सनोज कुमार मंडल सहित भाजपा के कई अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।