Sex Scandal Case Two Accused Surrender in Court One Arrested सेक्स स्कैंडल मामले में दो आरोपियों का सरेंडर, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsSex Scandal Case Two Accused Surrender in Court One Arrested

सेक्स स्कैंडल मामले में दो आरोपियों का सरेंडर

किशनगंज में सेक्स स्कैंडल कांड में फरार दो आरोपी, असगर और नाजमीन, ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने इसी मामले की आरोपी रोशनी परवीन को रामपुर चेक पोस्ट के पास गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजWed, 30 Oct 2024 12:13 AM
share Share
Follow Us on
सेक्स स्कैंडल मामले में दो आरोपियों का सरेंडर

किशनगंज, संवाददाता । पुलिस की दबिश के कारण सेक्स स्कैंडल कांड में फरार चल रही एक महिला व एक पुरूष आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। बहादुरगंज देशियाटोली निवासी आरोपी असगर व धनपुरा कोचाधामन निवासी नाजमीन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। वहीं इसी कांड की आरोपी रोशनी परवीन को पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया है। किशनगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि सूचना मिली कि सेक्स स्कैंडल मामले में दर्ज किशनगंज थाना कांड संख्या 370/24 में शामिल महिला आरोपी रोशनी परवीन पूर्णिया से सिलीगुड़ी की ओर जा रही है। टीम द्वारा कारवाई करते हुए रामपुर चेक पोस्ट पर नाका लगाते हुए गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।