Tricolor March in Pothia to Honor Indian Soldiers After Pahalgam Attack पोठिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsTricolor March in Pothia to Honor Indian Soldiers After Pahalgam Attack

पोठिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा

पोठिया में शनिवार को पहलगाम हमले के बाद भारतीय सैनिकों के शौर्य को सम्मानित करने के लिए त्रिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने किया, जिसमें एनडीए के सहयोगी दलों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSun, 25 May 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
पोठिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा

पोठिया, निज संवाददाता। पहलगाम हमले के बाद सेना के शौर्य को लेकर पोठिया में शनिवार को बीस सूत्री जिला सदस्य सह भाजपा नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में त्रिरंगा यात्रा निकली गई जिसमें एनडीए के सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने बाढ़चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा पोठिया बाजार से से पोठिया चौक तक पहुंचा। जिसमें जलाल कादरी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष, अब्दुल मलिक लोजपा प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष क्रमश शोभा रानी,मनोज अग्रवाल,राहुल यादव,मुकुल कुमार प्रखंड उपाध्यक्ष,इस प्रकार जितेन सिंह,राकेश,सपन,सुशील सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान संजय उपाध्याय व जलाल कादरी ने संयुक्त रूप से कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सैनिकों की हौसला का अफजाई करते हुए कहा की जिस प्रकार हमारे सैनिकों ने अपरेशन सिंदूर को अंजाम बाहादुरी के साथ दिया है,वो काबिले तारीफ है।

जितनी भी सैनिकों की तारीफ की जाय कम है। हमारे सैनिकों की शौर्य की गाथा को इतिहास के पन्नो में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। इस दौरान तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोगों व तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद व साधुवाद दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।