महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
किशनगंज की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने 5 वर्ष पूर्व शादी की थी और पति की नौकरी के बाद दहेज के लिए मारपीट की गई। 14 अप्रैल को महिला...

किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला ने मंगलवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 5 वर्ष पूर्व सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज के युवक अक्षय कुमार से महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा। कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला को एक पुत्र व एक पुत्री भी है। शादी के दो वर्ष बाद महिला के पति की बतौरहोमगार्ड जवान नौकरी हुई। हद तो तब हो गई जब 14 अप्रैल को ससुराल वालों ने दहेज़ की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट की। महिला के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची। थाने में मामला दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।