संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखी शौचालय, शिक्षा और आवास से जुड़ी समस्याएं
किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने शौचालय, शिक्षा और आवाससंवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने शौचालय, शिक्षा और आवाससंवाद कार्यक्

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं मुखरता से अपनी बातें रख रही हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय पर अपनी बात रखते हुए दिघलबैंक प्रखंड के धनगढ़ा पंचायत की अफरोजा बेगम, महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर शौचालय निर्माण पर चर्चा की। ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत के स्वागत ग्राम संगठन की खुशबू परवीन, इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजानिक जगहों पर शौचालय नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिला संवाद कार्यक्रम में अपने जीवन, परिवेश, समाज, जिला, राज्य से जुड़े मुद्दों पर महिलाएं अपनी बात रख रही हैं।
अपने जमीनी अनुभव और जीवन से जुड़े मुद्दों को संवाद के जरिये व्यक्त कर रही हैं. इन मुद्दों पर सरकार से हर संभव बदलाव की अपेक्षा रखती हैं। महिला संवाद कार्यकम में ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत की फिरोजा ने अपनी आकांक्षा व्यक्त करते हुए हाई स्कूल की बालिकाओं के लिए लैपटॉप देने की बात कही। जिससे वे तकनीक आधारित शिक्षा के साथ कदम से कदम मिला के आगे बढ़ सके। उन्होंने शिक्षा में आये आधुनिक बदलाव का लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की बात महिला संवाद कार्यक्रम में कही। ग्रामीण छात्रों को इस ओर सहयोग मिलने की जरूरत से जुड़ी अपनी आकंक्षा व्यक्त की। वहीं, खारुदह की रोशन आरा ने सरकार से आवास निर्माण से जुड़ी योजना में राशि वृद्धि की बात कही। उन्होंने बढ़ती मंहगाई को देखते हुए घर बनाने के लिए अधिक राशि की मांग की। महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच प्रदान कर रहा है। वे बेझिझक अपने क्षेत्र विशेष से जुड़ी समस्या, आकांक्षाएं व्यक्त कर रही हैं। सरकार से स्थानीय विकास कार्यों और नीतिगत बदलाव को लेकर अपने सुझाव, विचार व्यक्त कर रही हैं। वहीं, महिला संवाद कार्यक्रम में जागरूकता वाहन के माध्यम से सरकार की योजना पर आधारित वीडियो फिल्म दिखाई जा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त हुई महिलाओं का अनुभव भी सुना जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित योजना के बारे में लीफलेट के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।