नेपालगढ़ कॉलोनी में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
पेज चार की लीड खबर नेपालगढ़ कॉलोनी में पेड़ पर के फंदे से लटकानेपालगढ़ कॉलोनी में पेड़ पर के फंदे से लटकानेपालगढ़ कॉलोनी में पेड़ पर के फंदे से लटकानेपालगढ़

किशनगंज, संवाददाता। शहर के नेपाल गढ़ कॉलोनी वार्ड नंबर 7 में बुधवार की अहले सुबह घर के पास सहजन के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक युवक गोविंद भट्टाचार्य 30 वर्ष का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना सुबह 3:30 बजे की बताई जाती है। घर के लोगों की नजर फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक पर पड़ते ही। घर वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में युवक को नीचे उतारा गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक युवक के परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। मृतक युवक के पिता भानु भट्टाचार्य ने बताया कि जब वह सुबह शौच के लिए उठे तो अचानक पुत्र गोविंद पर नजर पड़ी तो देखा की वह सहजन के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल रहा है। इसके बाद मृतक युवक के पिता चीखने लगे। तभी घर के अन्य सदस्यों की नींद खुलते ही घर के सदस्य वहां पहुंचे। बताया जाता है कि युवक गोविंद कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह पहले काठ मिस्त्री का कार्य करता था। पिछले कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा था। युवक गोविंद रोज की तरह मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। बुधवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतक की पत्नी दीपाली भट्टाचार्य व परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। घटना को लेकर हर कोई हैरान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।