Anemia Awareness Importance of Diet and Health Checkups एनीमिया से बचने के लिए खान-पान पर दें खास ध्यान, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsAnemia Awareness Importance of Diet and Health Checkups

एनीमिया से बचने के लिए खान-पान पर दें खास ध्यान

एनीमिया से बचने के लिए खान-पान पर दें खास ध्यान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 20 May 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
एनीमिया से बचने के लिए खान-पान पर दें खास ध्यान

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनीमिया ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त में लाल रक्त कोशिका रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की संख्या कम हो जाती है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो रक्त में ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुचाता है। जब लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की संख्या कम होती है, तो शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है। जिससे कमजोरी, थकान और सांस फूलने जैसे लक्षण हो सकता है। सीएस डॉ बीपी सिन्हा ने बताया कि एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए आहार में बदलाव ही सबसे सरल उपाय है। एनीमिया के दौरान प्रोटीन युक्त खाने के साथ लिए लौह तत्वयुक्त चीज का सेवन करें।

जैसे कि पालक, सोयाबीन, चुकंदर, लाल मांस, मूंगफली , मक्खन, अंडे, टमाटर, अनार, शहद, सेब, खजूर आदि प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। जो कि आपके शरीर की कमी को पूरा करता है एवं हीमोग्लोबिन जैसी कमी भी दूर होती है साथ ही इससे आपको एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव भी मिल जाता है। अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में इलाज हेतु जरुर जाए। डॉ सिन्हा ने बताया कि यह बीमारी महिला में अधिक पाई जाती है। खासकर गर्भवती महिला को गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए शरीर में रक्त का निर्माण करना पड़ता है। जिसमें कमी होने के कारण एनीमिया होने की प्रबल संभावना हो जाती है। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भधारण के दौरान लगातार हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक जांच कराना चाहिए एवं चिकित्सा परामर्श का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया की अक्सर देखा जाता है कि किशोरावस्था के लोग जंकफूड एवं अन्य पेय पदार्थ का सेवन करते रहते हैं। प्रोटीनयुक्त खाने का सेवन काम करते हैं। जिसके कारण वो एनीमिया का शिकार आसानी से हो जाते हैं। इसके लिए जरुरी है कि बाहर के खाने से बचे एवं स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करने वाले आहार पर ध्यान दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।