Celebrating 194th Birth Anniversary of Savitribai Phule in Purnea पूर्णिया : सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsCelebrating 194th Birth Anniversary of Savitribai Phule in Purnea

पूर्णिया : सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती

पूर्णिया में आंबेडकर सेवा सदन के सभागार में बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ ने माता सावित्री बाई फुले की 194 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर शिक्षिका सावित्रीबाई के योगदान की चर्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSat, 4 Jan 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया : सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आंबेडकर सेवा सदन के सभागार में बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के संयुक्त तत्वावधान में माता सावित्री बाई फुले की 194 वीं जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता अंबेडकर सेवा सदन के संस्थापक सदस्य शंभू प्रसाद दास ने की। मंच संचालन जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा उमेश प्रसाद यादव ने की। सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कार्य किया गया। सदन में उपस्थित बहुजनों ने माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चाएं की। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रो. आलोक कुमार ने कहा कि -माता सावित्रीबाई फुले स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी। शिक्षा जगत में इनका कार्य और अविस्मरणीय रहा है। जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में माता सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी अव्वल कार्य किया। माले नेता मो. इस्लामुद्वीन ने भी माता सावित्रीबाई फुले के प्रति कृतज्ञता अर्पित करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के प्रति स्नेहिल भावनाएं रखते हुए कई विद्यालयों औषधालयों एवं अनाथालयों की भी उन्होंने स्थापना की थी। समाजसेवी महेश्वरी प्रसाद मेहता ,संजीव कुमार, किसान नेता अनिरुद्ध प्रसाद मेहता, श्याम बाबू कुशवाहा, प्रदीप पासवान, अध्यक्ष अंबेडकर सेवा सदन जीन्नत लाल राम, अधिवक्ता शहाबुद्दीन ने भी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर नाथो प्रसाद यादव, विनोद कुमार यादव, सिद्धार्थ राय, मो. सहीम अंसारी, मो. सफाक, अभिजीत कुमार, केसर पासवान, सत्यनारायण रजक, राजेंद्र बौद्ध,रामनारायण यादव, रामावतार प्रसाद यादव, यमुना प्रसाद मुर्मू, अधिवक्ता तपेश चंद्र यादव, प्रवीण कुमार राय, मो. शाहबाज, अंजनी साह, नवल कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।