Chronic Waterlogging and Lack of Drainage in Arma Village Ward Bihar वार्ड नौ महादलित टोला में समस्याओ का अंबार, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsChronic Waterlogging and Lack of Drainage in Arma Village Ward Bihar

वार्ड नौ महादलित टोला में समस्याओ का अंबार

वार्ड नौ महादलित टोला में समस्याओ का अंबार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 13 April 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
वार्ड नौ महादलित टोला में समस्याओ का अंबार

प्रस्तुति : राजेन्द्र राज, सूर्यगढ़ा। सूर्यगढ़ा कजरा संपर्क किनारे है अवस्थित यह वार्ड करीब 1200 आबादी है इस वार्ड की विद्यार्थियों को रेल से रात में होती है कठिनाई राजनैतिक रूप से जागरूक प्रखंड के अरमा पंचायत एवं ग्राम के नौ नंबर वार्ड में लोगों को वर्षों से जल जमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक नाले का निर्माण नहीं किया गया है। गंदा पानी बहकर संपर्क किनारे के एक खेत के गड्ढ़े में जमा होता है। यह वार्ड सूर्यगढ़ा और कजरा जाने वाली संपर्क सड़क के दोनों किनारे स्थित है। पथ निर्माण विभाग की यह सड़क अरमा गांव और इस वार्ड को सूर्यगढ़ा एवं कजरा बाजार तथा रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है। हर रोज बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं लखीसराय कोचिंग करने या कॉलेज में पढ़ने के लिए जाते हैं। शाम में लखीसराय से यहां आने वाली कोई रेल नहीं है। लखीसराय और किऊल से डाउन में आने वाली कोई ट्रेन कजरा स्टेशन पर नही रूकती है। रात में कोई रेलगाड़ी ही यहां नहीं रूकती है। वैसे इस वार्ड की आबादी करीब 1200 सौ बताई जाती है। नौ नंबर वार्ड में अधिकांश आबादी महादलितों की है। कुछ अन्य जातियों के भी लोग रहते हैं। वार्ड के लोगों का मुख्य पेशा कृषि, मजदूरी, नौकरी व अन्य कार्य है।

मुख्य रूप से यहां की समस्याओं में जल जमाव और नाला का निर्माण नहीं होना है। वार्ड की गली में नाला नहीं बना हुआ हैतो संपर्क सड़क पर भी नाला का निर्माण नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर बरसात में यहां जल का जमाव होता है और अगल बगल के घरों में पानी का जमाव हो जाता है। गांव वालों का कहना है कि पंचायत से लेकर जिला परिषद और विधानसभा या लोकसभा आदि के जन प्रतिनिधियों ने कभी उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया। वार्ड मेंबरों के द्वारा भी इस समस्या का निदान नहीं किया गया। गर्मी के मौसम में नल जल योजना के पानी की आपूर्ति नहीं होती है। वे मानते हैं कि नल जल योजना का पानी चालू नहीं हुआ। आज तक इसका फायदा नहीं उठा सके हैं। नल जल योजना के नाम पर बड़ा पाइप और आपूर्ति का पाइप गाड़ा गया है, लेकिन वे दिखावे के तौर पर हैं। उनसे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है।

कभी भी पीएचईडी कर्मी इस ओर नहीं आते हैं। नल जल योजना का बोरिंग शुरू से ही खराब पड़ा हुआ है। कभी भी इसके मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। आज तक यह बोरिंग फेल है। कभी पानी की आपूर्ति नहीं की गई। अब सूर्यगढ़ा में पीएचईडी के कार्यालय के नहीं रहने से उन्हें बहुत कठिनाई होती है। इसके अलावा लोगों ने कहा कि सार्वजनिक चापाकल की कमी है। लोग अपने घरों में चापाकल लगाए हुए हैं। संपर्क सड़क के किनारे चापाकल के चालू नहीं रहने से परेशानी होती है। अभी भी चापाकल खराब हैं और इसकी कमी भी है। संपर्क सड़क के पार का कुआं बहुत पुराना है और उसका उपयोग वे लोग स्नान करने से लेकर पेयजल तक के लिए करते हैं। इस कुएं की सफाई का कार्य कभी नहीं किया गया है। संपर्क सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण अगर कलाई पुल तक हो जाता तो जल जमाव की समस्या नहीं झेलनी पड़ती है। वहां गंदा पानी सीधे नदी में गिर जाती। अब तक इसका निर्माण भी नहीं हो सका। मंत्री से लेकर डीएम, बीडीओ, सीओ, मुखिया आदि को कहा गया, मगर अब तक संपर्क सड़क के किनारे नाले का निर्माण कार्य नहीं कराया जा सका है। यहां आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग अधिक हैं। ग्रामीणों ने एसडीओ से वार्ड में आधार कार्ड बनाने की मांग की है। इससे शत प्रतिशत लोगों को फायदा मिलेगा।

अरमा गांव का वेलनेस सेंटर संपर्क सड़क के किनारे ही है, मगर अब तक पूरी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से कठिनाई होने की बात कही गई। संपर्क सड़क के किनारे होने से सड़क दुर्घटनाएं भी घटती रहती हैं और लोगों को उपचार के लिए सूर्यगढ़ा सीएचसी जाना पड़ता है। सामान्य रोगों की जांच का कार्य होता है और दवा दी जाती है, लेकिन प्रायः आयुष चिकित्स्क ही रहते हैं। इन आयुष चिकित्सकों को कभी सीएचसी में प्रतिनियुक्त किया जाता है तो कभी वे अनियमित रूप से आते हैं। अब तक प्रसव कार्य कराने की सुविधा नहीं मिल सकी है। प्रसव के सामान रखे हुए हैं और अब तक प्रसव कराने के कार्य की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। वार्ड वासियों का कहना है कि कजरा के अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में भी प्रसव की सुविधा नहीं है। उनके वार्ड से कजरा बाजार की दूरी करीब चार किलोमीटर पड़ती है। इस कारण से ऐसी महिलाओं को सूर्यगढ़ा सीएचसी जाना पड़ता है। इसकी दूरी अधिक पड़ती है। लोगों का कहना है कि स्व. प्रसिद्धनारायण सिंह, स्व. कैलाशपति महतो समेत कुछ नेताओं के द्वारा उनके यहां की समस्याओं को रखा जाता था और गांव में कुछ सुविधाएं भी प्राप्त हुईं।इस संपर्क सड़क का निर्माण भी पथ विभाग के द्वारा होने से यह कुछ ऊंची हो गई और इससे पानी का जमाव ब-सजय़ जाता है। अगर वार्ड जाने की सड़क और संपर्क सड़क पर नाला का निर्माण हो गया रहता तो कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ती। अब वार्ड मेंबर नए हैं। लोगों का कहना है कि अब तक वार्ड में कोई कार्य नहीं किया गया है। संपर्क सड़क और गली की स्थिति ठीक नहीं रहने की शिकायत की गई। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कोट

इस बार वे चुनाव में वार्ड मेंबर बनी हैं और अब तक कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। नाला के निर्माण कार्य के लिए आवंटन नहीं मिला हुआ है। जल जमाव हटाने के लिए भी सुविधा नहीं मिलती है। जब से चुनाव जीती हैं,कोई कार्य ही करने के लिए नहीं मिला है। बोरिंग मरम्मत के लिए पीएचईडी वालों को कहा जाता है,मगर ध्या नही नहीं दिया जाता है।

स्वीकृति कुमारी, वार्ड सदस्य, अरमा

लोगों ने कहा

01. वे अरमा पंचायत के महादलित टोला के वार्ड संख्या नौ के निवासी हैं। सदा से ही उनका वार्ड उपेक्षित रहा है। कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आजादी के इतने साल हो गए। पंचायतों का अधिकार भी बढ़ा लेकिन समस्याएं उन लोगों को झेलनी ही पड़ रही है।

संजीत दास

02. क्या रहेगा वार्ड? समस्या ही समस्या है। महादलित समुदाय के वे लोग हैं। सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। केवल सर्वे होता है। वार्ड की मुख्य समस्याओं पर ध्यान किसी को नहीं दिया जाता है। बरसात के दिनों में और कठिनाई होती है। वेलनेस सेंटर तो नाम का है। प्रसव का कार्य नहीं होता।

खांचो दास

03. इस वार्ड में जल जमाव की समस्या भीषण रूप में है। सामने के मैदानी भग में बरसात में गंदा पानी जमा हो जाता है। कई महीने तक रहता है। कई लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है। रास्ते पर पानी का जमाव हो जाता है। कई बार अधिकारियों और नेताओं को कहा गया, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। वे लोग जल जमाव झेलने के लिए अभिशप्त हैं।

शिवम कुमार

04. यह कोई वार्ड जैसा नहीं लगता है। कहते हैं कि वार्ड मेंबर को कुछ अधिकार मिलता है, लेकिन कहीं कुछ देख नहीं रहे हैं। वही जल जमाव। नाला का निर्माण जब संपर्क सड़क के किनारे नहीं किया गया तो वार्ड में कहां से हाता? वार्ड में पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना हुआ है। गली में गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। आने जाने में भी कठिनाई होती है। यात्रियों को परेशानी होती है।

कुश्वेश्वर मोदी

05. यहां नाला के निर्माण की बड़ी समस्या है। नल जल से पानी नहीं मिलता है। पाइप लगाया गया और पतला पाइप भी दिया गया। नल नहीं बैठाया गया। पानी नहीं मिल रहा है। केवल पाइप देखकर संतोष करते हैं। पीएचईडी वाला कर्मचारी और जेई नहीं आते। पानी की आपूर्ति की दिक्कत है।

अजय कुमार

06. वार्ड में चापाकल भी नहीं है। एक चापाकल सड़क के पास कब से खराब पड़ा हुआ है। कोई मरम्मत करने वाला नहीं है। किसको जाकर कहें वे लोग। अब तक सूर्यगढ़ा में कोई पीएचईडी के जेई, कर्मचारी तो रहते ही नहीं हैं। कभी भी वे लोग वार्ड में देखने तक के लिए नहीं आते हैं। गर्मी का सीजन आ गया। पेयजल की कठिनाई है। अपने स्तर से लोग काम चलाते हैं।

नूनूलाल पासवान

07. इस वार्ड व गांव से हर रोज कई विद्यार्थी कजरा से लखीसराय पढ़ाने जाते हैं। जल जमाव के कारण शाम 6 बजे के बाद लखीसराय या किऊल रेलवे स्टेशन से कजरा रेलवे स्टेशन में आने में कठिनाई होती है। शाम 6 बजे के बाद कोई कजरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन नहीं रूकती है। रात भर रेल के लिए इंतजारी करनी पड़ती है।

महेश्वर पासवान

08. जल निकासी की बड़ी समस्या है। वार्ड में नाला नहीं बना हुआ है। संपर्क सड़क पर भी नाला नहीं बना हुआ है। जैसे तैसे गंदा पानी बहता रहता है। उनके खेत में गंदा पानी जमा होता है। मुख्य मार्ग के किनारे यह पानी खेत में जमा होता है। एक दो लोगों ने पानी के बहाव को रोक दिया है। इस कारण से उनके खेत में पानी जमा होता है। बगल के गड्ढ़े के मार्ग को एक व्यक्ति ने रोक दिया है।

किशोरी पासवान

09. इस वार्ड में महादलित ही अधिक हैं। नाला का निर्माण नहीं किया गया। मुख्य सड़क पर भी नाला नहीं बना हुआ है। पानी की निकासी की समस्या नाला के निर्माण से हल हो जाएगी। बरसात में जल जमाव उस पार में हो जाता है। यहां गंदा पानी बता रहता है। पेयजल की भी समस्या है। नल-जल योजना का बोरिंग फैल है। कभी मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। वे लोग पेयजल की समस्या का भी सामना कर रहे हैं। कुआं या अपना चापाकल से पानी पीते हैं। चापाकल भी ठीक नहीं है।

सूरज कुमार

फोटो 30 वार्ड में गंदे पानी का जमाव

फोटो 31 वार्ड नौ में नाला की सुविधा नहीं

फोटो 32 वार्ड में खराब चापाकल

फोटो 33 वार्ड में जर्जर कुंआ

फोटो 34 स्वीकृति कुमारी, वार्ड सदस्य

फोटो 35 संजीत दास

फोटो 36 खांचो दास

फोटो 37 शिवम कुमार

फोटो 38 कुश्वेश्वर मोदी

फोटो 39 अजय कुमार

फोटो 40 नूनूलाल पासवान

फोटो 41 महेश्वर पासवान

फोटो 42 किशोरी पासवान

फोटो 43 सूरज कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।