Independent School and Children Welfare Association Meeting in Pratappur Bihar रामस्नेही सिंह को पुनः निजी स्कूल संघ में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsIndependent School and Children Welfare Association Meeting in Pratappur Bihar

रामस्नेही सिंह को पुनः निजी स्कूल संघ में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रामस्नेही सिंह को पुनः निजी स्कूल संघ में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 28 April 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
रामस्नेही सिंह को पुनः निजी स्कूल संघ में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रतापपुर स्थित जगदम्बा पब्लिक स्कूल में रविवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन लखीसराय की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामस्नेही सिंह और मंच संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में संघ के पुनर्गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तावों में संघ का पुनर्गठन, आईएससीडब्लयूए ग्रुप को विभागीय स्तर से अलग ग्रुप बनाना, आरटीई राशि के लिए पत्राचार करना, संघ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा अन्य विभिन्न मुद्दे शामिल थे। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस कड़ी में रामस्नेही सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार सिंह एवं चंदन कुमार का चयन हुआ। मणिकांत कुमार सिंह को जिला सचिव, पंकज सत्यार्थी को कोषाध्यक्ष तथा मोनू कुमार सिंह को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के बीच राज्य सचिव रंजीत कुमार एवं उपाध्यक्ष चंदन कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। जगदम्बा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गोपाल कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुए इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 60 निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।