Massive Crowd at 11-Day Shri Maharudra Yagya in Lakhisarai यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से जुट रहे श्रद्धालु, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsMassive Crowd at 11-Day Shri Maharudra Yagya in Lakhisarai

यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से जुट रहे श्रद्धालु

यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से जुट रहे श्रद्धालु

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 24 April 2025 02:00 AM
share Share
Follow Us on
यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से जुट रहे श्रद्धालु

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नया बाजार सूर्यनारायण घाट पर हो रहे 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महारुद्र यज्ञ स्थल पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कड़ी धूप और गर्मी के कारण सूर्य की किरण के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब यज्ञ स्थल पर उमड़ रहा है। सुबह में भी सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर यज्ञ स्थल पर स्थापित की गई देवी-देवताओं की प्रतिमा की पूजा-आराधना की। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियों की लंबी कतार यज्ञ मंडप के पास लगी रही। यज्ञ में पुरोहित आचार्य के द्वारा कुल 21 ब्राह्मणों के नेतृत्व में पंडितों द्वारा सुबह शाम पाठ एवं हवन पूजन जारी है। यज्ञ को देखने के लिए देर रात तक मेला लगा रहता है। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पूरे परिवार के साथ यज्ञ मेला घूमने पहुंच रहे हैं। यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल एवं ठहरने के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है। साथ ही यज्ञ समिति द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया है। मेला में कई प्रकार का झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार सहित अन्य कई मनोरंजन का साधन उपलब्ध है। मेला में घरेलू सामान से लेकर महिलाओं के श्रृंगार तक के सामान बेचे जा रहे हैं। यज्ञ संचालन गरीब राम, डा दीपक कुमार, नृपेन्द्र कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। देर शाम भव्य आरती किया गया जिसमें शहर के कई लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।