Police Achieves Major Success Arrests Top Ten Criminal Sanjeevan Singh for Murder हत्यारोपी टॉप 10 अपराधी बांका से गिरफ्तार, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsPolice Achieves Major Success Arrests Top Ten Criminal Sanjeevan Singh for Murder

हत्यारोपी टॉप 10 अपराधी बांका से गिरफ्तार

हत्यारोपी टॉप 10 अपराधी बांका से गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 17 April 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
हत्यारोपी टॉप 10 अपराधी बांका से गिरफ्तार

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जिला के टॉप टेन अपराधियों में शामिल हत्यारोपी संजीवन सिंह को बांका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के और गांव निवासी यदुनंदन सिंह के पुत्र संजीवन सिंह को बांका जिले के खेसर गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजीवन पर रामगढ़ चौक थाना में हत्याकांड को दो केस दर्ज था। पुलिस के अनुसार चार सितंबर 2023 को 16 वर्षीय राजकुमार सिंह की हत्या करने एवं 2021 में औरे ग्राम के राम पुकार सिंह की हत्या करने के मामले में संजीवन सिंह फरार चल रहा था। उक्त मामले में तीन माह पूर्व आरोपी के घर का कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को एसपी अजय कुमार ने हत्यारोपी टॉप 10 अपराधी के गिरफ्तारी को लेकर कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी केा लेकर एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयासरत थी। इसी बीच सूचना मिली की संजीवन बांका जिला खेसर गांव में अपने एक समर्थक के यहां छिपा हुआ है। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार संजीवन शातिर था और दो हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जिला से बाहर छिपा हुआ था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी। संजीवन ने गांव के दो लोगों की अलग अलग समय में हत्या किया था। हत्याकांड में फरार रहने के बाद उसके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई थी। दूसरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लगभग डेढ़ वर्ष के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। संजीवन को गिरफ्तार करने में रहे छापेमारी टीम में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार, तेतरहाट थानाध्यक्ष मृत्युंजय पंडित, अनिल कुमार, सिपाही नित्यानंद मिश्रा, नयनतारा कुमारी, संतोष कुमार और लव कुमार शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।