Women Empowerment Program Bihar Government s Initiatives to Benefit Women महिला संवाद में सरकारी योजनाओं मिली जानकारी, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWomen Empowerment Program Bihar Government s Initiatives to Benefit Women

महिला संवाद में सरकारी योजनाओं मिली जानकारी

महिला संवाद में सरकारी योजनाओं मिली जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 25 May 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में सरकारी योजनाओं मिली जानकारी

चानन, निज संवाददाता। राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार व जीविका दीदियों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम आहूत की गई। शनिवार को मननपुर बस्ती एवं कुंदर में महिला संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ और उनके प्रभाव को महिलाओं तक पहुंचाने का है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्में प्रदर्शित कर योजनाओं की जानकारी साझा किया गया। जीविका प्रखंड समन्वयक इन्द्रभूषण सिंह व अजय कुमार की देख रेख में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष संदेश पत्र वितरित किया गया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में लाभांवित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैसे राज्य सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता लायी है। छात्रा रीना कुमारी, जीविका दीदी आरती कुमारी, राधा देवी, अनिता देवी, राधा देवी आदि ने सरकार कि महिलाओं के उत्थान को लेकर सरकार सजग है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।