Leopard terror in West Champaran Two attacks in one day Tiger tracker also injured पश्चिमी चंपारण में तेंदुए की दहशत; एक दिन में दो हमले, टाइगर ट्रैकर को भी घायल किया, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLeopard terror in West Champaran Two attacks in one day Tiger tracker also injured

पश्चिमी चंपारण में तेंदुए की दहशत; एक दिन में दो हमले, टाइगर ट्रैकर को भी घायल किया

पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में तेंदुए की दहशत है। एक दिन के भीतर दो लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें एक किसान और टाइगर ट्रैकर घायल हो गया है। तेंदुए को रेस्क्यू करने का काम जारी है।

sandeep लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 May 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिमी चंपारण में तेंदुए की दहशत; एक दिन में दो हमले, टाइगर ट्रैकर को भी घायल किया

पश्चिमी चंपारण के गौनाहा के मंगूराहा वन क्षेत्र के घेघवलिया सरेह में सोमवार की दोपहर में एक तेंदुए ने वनकर्मी समेत दो लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद से गांव में दहशत है। एक ही दिन में तेंदुए ने दो हमले किए हैं। दोनों घायलों का इलाज गौनाहा रेफरल अस्पताल में कराया गया। जानकारी के मुताबिक प्रसंडा गांव निवासी पुरन महतो (55 वर्ष) अपने खेत में खाद लगा रहा था। इसी बीच गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने किसान पर हमला बोल दिया। जिससे उसका एक हाथ जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने की खेत में भाग गया।

आनन-फानन में दोमाठ मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो और ग्रामीणों ने उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गयी। भतूजला के टाइगर ट्रेकर धर्मेंद्र पासवान और अन्य वनकर्मी तेदुएं के पग की ट्रैकिंग करने घेघवलिया पहुंचे।

ये भी पढ़ें:आवारा कुत्तों का आतंक, समस्तीपुर में मां के सामने बेटे को घसीट ले गए; 2 मर चुके
ये भी पढ़ें:आवारा कुत्तों का कहर! बिहार में 10 साल की बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला

पश्चिमी चंपारण के गौनाहा के मंगूराहा वन क्षेत्र के घेघवलिया सरेह में सोमवार की दोपहर में एक तेंदुए ने वनकर्मी समेत दो लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद से गांव में दहशत है। एक ही दिन में तेंदुए ने दो हमले किए हैं। दोनों घायलों का इलाज गौनाहा रेफरल अस्पताल में कराया गया। जानकारी के मुताबिक प्रसंडा गांव निवासी पुरन महतो (55 वर्ष) अपने खेत में खाद लगा रहा था। इसी बीच गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने किसान पर हमला बोल दिया। जिससे उसका एक हाथ जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने की खेत में भाग गया।

आनन-फानन में दोमाठ मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो और ग्रामीणों ने उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी। इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गयी। भतूजला के टाइगर ट्रेकर धर्मेंद्र पासवान और अन्य वनकर्मी तेदुएं के पग की ट्रैकिंग करने घेघवलिया पहुंचे।

|#+|

ट्रैकिंग करते हुए धर्मेंद्र पासवान के गन्ने के खेत के पास पहुंचे तो वहीं पहले से छुपे तेंदुए ने हमला बोल दिया। धर्मेंद्र का छाती, हाथ और तरहथी के पास जख्म था। डॉक्टर सुजीत कौशिक द्वारा तेंदुए से घायल लोगों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।

रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि दोनों लोगों के हाथों में जख्म है। प्रत्यक्षदर्शी टाइगर ट्रेकर धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि तेंदुआ छोटा था। इसीलिए हंगामा करने पर भाग कर गन्ने के खेत में घुस गया। फिलहाल उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।