Bihar Day Marathon Competition Held in Udakishunganj with Young Athletes Excelling बिहार दिवस पर उदाकिशुनगंज में हुआ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsBihar Day Marathon Competition Held in Udakishunganj with Young Athletes Excelling

बिहार दिवस पर उदाकिशुनगंज में हुआ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

उदाकिशुनगंज अनुमंडल में बिहार दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कों के लिए 10 किलोमीटर और लड़कियों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ रखी गई। प्रतिभागियों में निरंजन कुमार और शिवानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 23 March 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
बिहार दिवस पर उदाकिशुनगंज में हुआ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज अनुमंडल में बिहार दिवस पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पर लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग दौड़ का आयोजन हुआ। लड़के के लिए 10 किलोमीटर और लड़कियों के लिए पांच किलोमीटर का दौड़ रखा गया था। इस प्रतियोगिता में गांव से लेकर शहर तक के एक सौ से ज्यादा युवा और युवतियों ने भाग लिए। युवाओं के लिए बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय के बाजार समिति प्रांगण से दौड़ आरंभ हुआ। समापन उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय के समीप हुआ। इस प्रतियोगिता में नगर परिषद क्षेत्र के फनहन गांव के निरंजन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह 31 मिनट में 10 किलोमीटर की दूरी तय कर सबसे तेज धावक बनें। प्रतियोगिता में गमैल के विकास कुमार द्वितीय, महेशुआ के सोनू कुमार तृतीय, बराही के अंकित कुमार चौथे और गमैल के हिटलर कुमार पांचवें स्थान पर रहें। लड़कियों के मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में रामपुर खोरा गांव के शिवानी कुमारी को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा गोपालपुर के प्रीति कुमारी द्वितीय, गोपालपुर के काजल कुमारी तृतीय, सोनवर्षा के नेहा कुमारी चौथे और गोपालपुर के आरती कुमारी पांचवें स्थान पर रहें। इसमें प्रीति, काजल और आरती तीनों सगी बहनें हैं। सभी प्रतिभागियों को 24 मार्च को होने वाले स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

मैराथन दौड़ कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम एसजेड हसन ने हड़ी झंडी दिखाकर किया। शुभारंभ से पूर्व एसडीएम एसजेड हसन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के महत्व को प्रलक्षित करना है। यह कार्यक्रम बढ़ते बिहार को रेखांकित करेगा। हमारा बिहार बेहतर राज्यों में हैं। कहा कि बिहार का अपना गौरवान्वित इतिहास रहा है। देश की आजादी से लेकर अबतक का सर्वांगीण इतिहास रहा है। आजादी की रणभेरी बिहार की धरती से बजा था। राज्य में अनेक महापुरुष, संत, महात्माओं ने जन्म लिए। बिहार ने देश को पहला राष्ट्रपति दिया। यह ज्ञान की भूमि रही। बुद्ध ने दुनिया को रास्ता दिखाया। आर्यभट्ट जैसे गणितज्ञ बिहार में पेदा हुए। ऐसे कई महान विभूतियों के कारण राज्य का मान बढ़ा। हम विकास के श्रेणी में निरंतर आगे बढ़ रहें हैं। अनुमंडल के विकास लिए लगातार काम हो रहा है। खेल एथलेटिक्स के क्षेत्र में भी हम आगे बढ़ रहें हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह अपने देश और राज्य के विकास के लिए प्रयत्नशील रहें। अब तो सरकार मेडल लाओ, नौकरी पाओ पर काम कर रही है। युवा अनुमंडल ही नहीं, राज्य, देश स्तर पर अपना प्रतिभाओं को जग जाहिर करें। इसके साथ उन्होंने खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले पीढ़ी को इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। हम कहां थे और कहा तक पहुंचे इस बात से वाकिफ होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। बढ़ता बिहार, बदलते बिहार के थीम पर कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है। मैराथन दौड़ में लड़कियों ने भाग लेकर साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं है। उन्होंने लड़कियों का हौसला बढ़ाते हुए कि वह पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में उंची छलांग लगाएं। उन्होंने युवाओं और युवतियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए आर्मी फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रवि राय और निदेशक मु. तनवीर का अभार जताया। वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाले आमजनों के प्रति भी अभार जताया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह, युवा समाजसेवी नीतीश राणा, पप्पू गुप्ता, बबलू यादव, परितोष झा, कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव रंजन कुमार,बीडीओ गुलजारी पंडित, सीओ हरिनाथ राम, अनुमंडल नाजिर प्रकाश कुमार , लोजपा नेता सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।