Massive Fire Engulfs 15 Houses in Kamalpur Village Major Losses Reported महादलित बस्ती में आग से 15 घर राख, कई मवेशी भी झुलसे, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsMassive Fire Engulfs 15 Houses in Kamalpur Village Major Losses Reported

महादलित बस्ती में आग से 15 घर राख, कई मवेशी भी झुलसे

ग्वालपाड़ा के सुखासन पंचायत के कमलपुर गांव में आग लगने से लगभग 15 घर जलकर राख हो गए। हादसे में कई मवेशी भी झुलस गए। घटना शुक्रवार दोपहर को हुई, जब अधिकांश लोग खेतों में काम कर रहे थे। अग्निशामक दल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 26 April 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
महादलित बस्ती में आग से 15 घर राख, कई मवेशी भी झुलसे

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुखासन पंचायत के वार्ड 2 कमलपुर गांव में आग लगने से तकरीबन 15 घर जलकर राख हो गया। हादसे में कई मवेशियों के भी झुलसने की खबर है। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे की बतायी गयी है। सभी परिवार महादलित समुदाय से आते हैं। बताया गया कि घटना के समय बस्ती के अधिकांश लोग खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। आग की लपटें देख लोग खेतों से बस्ती की ओर दौड़े। इस बीच अगल-बगल के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लेकिन आग की तेज लपटों के कारण किसी को पास फटकने का साहस नहीं हो रहा था। इस बीच फोन से अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर दमकल भेजने की मांग की गयी। अधिकारियों की पहल के बाद मौके पर कई दमकल आ पहुंचे। दमकल आने के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में अनाज, कपड़े, बर्तन सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आगलगी की इस घटना में 15 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सीओ देवकृष्ण कामत मौके पर पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों का पूरा ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।