दो करोड़ के गबन का आरोपी धराया
मधेपुरा में 2.39 करोड़ के सोलर लाइट गबन मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपित विमल कुमार विभु को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी मुकेश कुमार फरार है। इस मामले में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लगाने...

मधेपुरा, नगर संवाददाता। दो करोड़ 39 लाख का सोलर लाइट प्राप्त कर विभन्नि पंचायतों में नहीं लगाने के मामले में सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2.39 करोड़ के गबन मामले में एक आरोपित कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामपट्टी निवासी विमल कुमार विभु को गिरफ्तार कर लिया। गबन के मामले में आरोपित पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा निवासी मुकेश कुमार पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मालूम हो कि पटना निवासी मुन्नालाल ने 11 सितंबर 2024 को सदर थाना में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लगाने के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया था। डीआईजी सहरसा ने कांड की समीक्षा कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने का नर्दिेश दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। केस के अनुसंधानकर्ता पुअनि. प्रमोद कुमार ने बताया कि गबन मामले के आरोपित रामपट्टी निवासी विमल कुमार विभू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपी की तलाश करने में लगी है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।