delhi mausam today light rain thunderstorm strong winds will give relief from heatwave दिल्ली में दिन के बाद तपने लगीं रातें, आज से बदलेगा मौसम; आंधी के साथ बारिश दिलाएगी राहत, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam today light rain thunderstorm strong winds will give relief from heatwave

दिल्ली में दिन के बाद तपने लगीं रातें, आज से बदलेगा मौसम; आंधी के साथ बारिश दिलाएगी राहत

Delhi Weather: लू के साथ ही अब गर्म रातों से दिल्ली के लोग बेहाल हैं। मंगलवार की रात दिल्ली के ज्यादातर मौसम केन्द्रों में तपिश भरी रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति बनी रही। दिल्ली के लोगों को अप्रैल माह में ही लू के थपेड़ों ने मुसीबत में डाल दिया है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 10 April 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में दिन के बाद तपने लगीं रातें, आज से बदलेगा मौसम; आंधी के साथ बारिश दिलाएगी राहत

Delhi Weather: लू के साथ ही अब गर्म रातों से दिल्ली के लोग बेहाल हैं। मंगलवार की रात दिल्ली के ज्यादातर मौसम केन्द्रों में तपिश भरी रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति बनी रही। दिल्ली के लोगों को अप्रैल माह में ही लू के थपेड़ों ने मुसीबत में डाल दिया है। ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते दिन के 11 बजे के बाद ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा। दिनभर खुले में काम करने वाले और दोपहिया वाहन चलाने वालों को गर्म हवा के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में अभी तक दिन के समय भले ही तेज धूप के चलते लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन आसमान साफ रहने के चलते रात के समय मौसम अपेक्षाकृत शीतल था। अब रात में भी तपिश भरी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

यह होती है वॉर्म नाइट

दिन और रात की गर्मी के लिए मौसम विभाग ने अलग-अलग तकनीकी शब्द दिए हैं। दिन की गर्मी यानी अधिकतम तापमान में इजाफे को लू यानी हीट वेव से व्याख्यायित किया जाता है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी को वार्म नाइड से व्याख्यायित किया जाता है। अधिकतम तापमान अगर 40 डिग्री से ऊपर है और न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री से ज्यादा ऊपर है तो उसे वॉर्म नाइट की स्थिति कहा जाता है। वहीं, अधिकतम तापमान अगर 40 डिग्री से ऊपर है और न्यूनतम तापमान साढ़े छह डिग्री से ऊपर है तो उसे वेरी वॉर्म नाइट की स्थिति कहा जाता है।

लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति रही

राजधानी में बुधवार को लू की स्थिति का दायरा बढ़ा है। मंगलवार को दिल्ली के दो मौसम केन्द्रों में लू की स्थिति बनी थी, लेकिन बुधवार को सफदरजंग, पालम, रिज और आयानगर यानी चार मौसम केन्द्रों में लू की स्थिति रही। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में यह लगातार तीसरा दिन है जब अधिकतम तापमान 40 से ऊपर है और लू की स्थिति बनी हुई है।

राहत दिलाएगा अंधड़

राहत की खबर यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों में बीच-बीच में अंधड़ की स्थिति बनने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में यह हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आने की संभावना है।