रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 15 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में अब शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। रोहित का ये शो 27 जुलाई से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इसी बीच अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है, जिसे कंफर्म बताया रहा है।
टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो में उड़ारियां और बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए कंफर्म बताई जा रही हैं।
बिग बॉस 18 फेम टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा भी फाइनल कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं।
बिग बॉस विनर और स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी लिस्ट में शामिल हैं।
बॉलीवुड के फेमस स्टार ओरी को भी रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया है। ऐसे में उनका नाम भी कंफर्म बताया जा रहा है।
बिग बॉस 18 फेम चुम दरांग भी रोहित शेट्टी के शो में इस बार स्टंट करती नजर आ सकती हैं।
टीवी एक्टर करण कुंद्रा का नाम भी खतरों के खिलाड़ी को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है।
टीवी एक्ट्रेस गुल्की जोशी भी इसी लिस्ट में हैं।
बिग बॉस विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव भी इस शो को लेकर लगातार खबरों में हैं। हाल ही में जहां खबर आई थी कि उन्होंने ये शो करने से मना कर दिया। वहीं, अब उनके नाम को कंफर्म बताया जा रहा है।
'झनक' स्टार कृषाल आहूजा को शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है।
कुंडली भाग्य एक्टर बसीर अली भी रोहित शेट्टी के शो के लिए फाइनल बताए जा रहे हैं।