Farmers Protest Against US-Modi Deal Threatening Indian Agriculture अमेरिका-मोदी सरकार की डील का किया विरोध, फूंका पुतला, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFarmers Protest Against US-Modi Deal Threatening Indian Agriculture

अमेरिका-मोदी सरकार की डील का किया विरोध, फूंका पुतला

Agra News - संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने गंजडुंडवारा में अमेरिका-मोदी सरकार की खेती से संबंधित डील का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया गया। संगठन के नेताओं ने कहा कि यह डील भारतीय खेती को अमेरिकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 24 April 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
अमेरिका-मोदी सरकार की डील का किया विरोध, फूंका पुतला

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने गुरुवार को गंजडुंडवारा में देशव्यापी आह्वान पर अमेरिका-मोदी सरकार की भारत की खेती को लेकर हुई डील का विरोध किया है और पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन व पुतला दहन संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि अमेरिका और मोदी सरकार की डील के जरिए भारत की खेती को अमरीकी कंपनियों के हवाले किए जाने, बीज, पोल्ट्री, दूध, डेयरी, गेहूं जैसे आदि कृषि क्षेत्रों पर अमेरिकी कब्ज़ा कराए जाने की मंशा का विरोध कर संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि यदि यह समझौता हुआ तो अमेरिका और मोदी सरकार की डील भारत की खेती को अमरीकी कंपनियों के हवाले कर देगी। इस संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा और आंदोलन को उग्र रूप देकर इस डील को निरस्त कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान रवींद्र कुमार, सुमित कुमार, मुफीद अहमद पहलवान, चंदन गुप्ता, रुस्तम, अन्नू कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।