सरायकेला में रिकॉर्ड तोड़कर गर्मी, अप्रैल के शुरू में ही पारा 40 डिग्री पार पहुंचा
सरायकेला में पिछले एक सप्ताह से गर्मी का कहर बढ़ गया है। अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री से पार हो गया है, जो पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं और सड़कें सुनसान हो गई...

सरायकेला, संवाददाता सरायकेला में पिछले एक सप्ताह से शुरू हुआ गर्मी का दौर अब तेज हो गया है। अप्रैल माह की शुरुआत में पारा 40 डिग्री से पार हो गया है। ऐसे में आने वाले ढाई माह में गर्मी किस कदर बढ़ेगी इसका अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ा टूट गया। 2022 में अप्रैल माह की शुरुआती में तापमान 39 डिग्री तक नहीं पहुंचा था। अब 2025 में अप्रैल की शुरुआती में ही 40 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। सरायकेला नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी गर्मी का कहर बढ़ गया है। गर्मी को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा ने भी अलर्ट कर दिया है। बुधवार को तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि मंगलवार को को तापमान 39.6 डिग्री ही था। तेज गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। जिससे सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।
.......
गर्मी का कहर होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा
पिछले कुछ दिन से तापमान 38–40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अभी तो अप्रैल की शुरुआत है और तापमान 40 पहुंच गया है। अब मई और जून में गर्मी कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तेज से जहां पंखे फेल हो गए हैं। वहीं अब कूलर व एसी शुरू हो गए हैं। इधर, गर्मी का कहर होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी दोपहर में कम देखी जा रही है। शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है।
.......
सरायकेला में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भीड़
गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर पंखे व कूलरों की बिक्री बढ़ना शुरू हो गया है। गत दिनों सूनी पड़ी कूलर-पंखों की दुकानों पर अब ग्राहकों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं शीतलपेय व मटकों की भी बिक्री बढ़ना शुरू हो गया है।
......
गर्मी को देखते हुए सदर अस्पताल में भी डॉक्टर को सतर्क कर दिया गया है। लू के मरीज यदि पहुंच रहे हैं तो उनका तत्काल इलाज किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि पानी अधिक से अधिक पीना शुरू करें। घर से निकले तो बिना खाकर ना निकले। अनावश्यक दोपहर में सड़क पर और गर्मी से बचे।
डॉ अजय कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन, सरायकेला खरसावां
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।