Raid Uncovers 278 Bags of Illegal Urea in MurliGanj Warehouse अवैध गोदाम से मिला 278 बोरा यूरिया, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsRaid Uncovers 278 Bags of Illegal Urea in MurliGanj Warehouse

अवैध गोदाम से मिला 278 बोरा यूरिया

मधेपुरा के मुरलीगंज नगर पंचायत में एक गोदाम में छापेमारी के दौरान 278 बोरा यूरिया अवैध रूप से पाया गया। दुकानदार के पास आवश्यक कागजात नहीं थे, जिससे गोदाम सील कर दिया गया। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 6 Nov 2024 12:34 AM
share Share
Follow Us on
अवैध गोदाम से मिला 278 बोरा यूरिया

मधेपुरा, नगर संवाददाता। जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत स्थिति एक गोदाम में छापेमारी कर 278 बोरा यूरिया अवैध रूप से रखा पाया गया। गोदाम और यूरिया से संबंधित जरूरी कागजात दुकानदार मौके पर नहीं दिखा सके। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया। गोदाम का वैध कागजात नहीं देने पर संबंधित दुकानदार पर केस दर्ज करने क ी कार्रवाई क ी जाएगी। अवैध गोदाम व यूरिया होने की सूचना पर सदर एसडीएम संतोष कुमार व मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को नगर पंचायत के एक गोदाम में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोदाम में 95 बोरा यूरिया, 77 बोरा डीएपी,91 बोरा एनपीके और 15 बाल्टी ऑर्गेनिक खाद पाया गया। गोदाम में उपलब्ध 50- 50 बोरा खाद होने का कागजात दिखाया गया। 50 बोरा से अधिक खाद पाए जाने पर अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। एसडीएम ने संबंधित दुकानदार से गोदाम का लाईसेंस मांगा गया लेकिन दुकानदार नहीं दिखा सका। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संंबंधित गोदाम नगर पंचायत मुरलीगंज का है, जो संवेदक ने नगर पंचायत मुरलीगंज क ो हैंडओवर नहीं किया है।

एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि गोदाम के आस- पास दो दुकानों में में भी छापेमारी क ी गयी जिसमें चप्पल रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि गोदाम हैंडओवर नहीं करने वाले संवेदक से भी पूछताछ क ी जाएगी। एसडीएम व डीएसपी ने बताया कि गोदाम का लाईसेंस अनिवार्य है। गोदाम का लाईसेंस नहीं रहने पर केस दर्ज करने क ी कार्रवाई क ी जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकानदार से गोदाम का कागजात और स्टॉक से अधिक खाद रहने का कागजात मांगा गया है। मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

छापेमारी से खाद दुकानदारों में हड़कंप: खाद के कालाबजारी रोकने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। खाद दुकान पर प्रशासन क ी छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि धान क ी फसल कटने के बाद अब किसान रबी फसल गेहूं, मक्का व दलहन क ी खेती में जुट जाएंगे। इस स्थिति में प्रशासन द्वारा खाद क ी कालाबजारी रोकने सहित मूल्य नियंत्रण करने का अभियान से किसानों में खुशी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।