सिंहेश्वर नगर पंचायत के लिए 47 करोड़ का बजट पारित
सिंहेश्वर नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में 2025-26 के लिए 47 करोड़ 32 लाख 75 हजार का बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट का 30 फीसदी हिस्सा शहरी गरीबों की मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्धारित किया गया है।...

सिंहेश्वर, निज संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वत्तिीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया। बैठक में सिंहेश्वर नगर पंचायत के लिए वत्तिीय वर्ष 2025-26 के 47 करोड़ 32 लाख 75 हजार का बजट प्रस्तुत प्रस्तुत किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी राज कुमार कुशवाहा और उप मुख्य पार्षद मो परवेज आलम सहित सभी वार्ड पार्षद की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बजट पारित हो गया। नगर पंचायत सिंहेश्वर के संपूर्ण विकास के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। बजट का 30 फीसदी हस्सिा नगर पंचायत अंतर्गत शहरी गरीबों की मूलभूत सुविधाओं के लिए समर्पित किया गया है।
बजट में आवास योजना, नल जल, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, नाली गली नर्मिाण, अशोक सम्राट जल जीवन हरियाली के लिए 15 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही नगर पंचायत की आंतरिक मद को मजबूत करने पर भी सहमति बनी। होल्डिंग टैक्स, वज्ञिापन कर लागू करने पर भी चर्चा की गयी। कचरा सफाई पर होगा दो करोड़ रुपए खर्च : सिंहेश्वर। शहर में स्ट्रोम जल निकासी, जलापूर्ति और एसबीएम पर साढ़े पांच करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है। विकास और बस स्टैंड एवं बाजार के लिए भूमि खरीद पर साढ़े चार करोड़, सड़क व पुल के लिए पांच करोड़, सिवरेज और ड्रेनेज़ के लिए पांच करोड़, लाईट पर 75 लाख, शौचालय पर दो करोड़, कचरा सफाई पर सलाना दो करोड़ नगर पंचायत खर्च करेगा। सार्वजनिक कार्य के लिए एक करोड़, स्वछता पर एक करोड़ 20 लाख, शहर के सौंदर्यीकरण पर 20 लाख, भवन नर्मिाण पर दो करोड़ खर्च का प्रावधन किया गया है। बैठक में वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, रंजू देवी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप राम, बिंदेश्वरी राम, नीलू देवी, बजरंग कुमार, आफताब अहमद, चांदनी देवी के अलावा कार्यालय कर्मी रिशु आनंद और मो. कोहिनूर मौजूद रहे। वार्ड पार्षदों सहित अन्य लोगाें ने कचरा सफाई को लेकर बजट में प्रावधान करने पर खुशी जतायी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।