बदमाशों ने लूटने का किया प्रयास
बासोपट्टी। छतौनी-बेलाटोल के बीच एन एच 227 पर शुक्रवार कि शाम एक व्यापारी से आपराधियों

बासोपट्टी। छतौनी-बेलाटोल के बीच एन एच 227 पर शुक्रवार की रात एक व्यापारी से आपराधियों ने हथियार के बल पर लूटने का असफल प्रयास किया। बदमाशों ने लूट की कोशिश करने के दौरान व्यापारी पर किया। एक राउंड फायरिंग भी की। लेकिन गोली व्यापारी को नहीं लगी। व्यापारी बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी व बासोपट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि बासोपट्टी बजार के एक व्यापारी दुहवी महीनाथपुर से तगैदा कर वापस लौट रहा था। उनके पीछे एक बाइक पर दो बदमाश पीछा करते हुए छतौनी- बेलाटोल के बीच ईट भट्ठा के निकट नही रोकने पर फायरिंग कर दिया। लेकिन गोली व्यापारी को नही लगा। दूसरा जब तक लोड करता। तब टक व्यापारी बेला टोल गांव पहुंचकर एक घर में छुप गया।और अपनी जान बचाकर लूट से बच गया। घटना की सूचना बासोपट्टी व हरलाखी थाना पुलिस को दी गयी। दोनो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। व्यापारी द्वारा अभी तक पुलिस को कोई आवेदन नही दिया गया है। हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की पुलिस जाँच कर रही है। घटनास्थल बासोपट्टी थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया है। फिर भी दोनो थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।